किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 15.09.2026 को पुर्णिया पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किशनगंज थाना का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, किशनगंज संतोष कुमार की उपस्थिति में थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों के अनुसंधान, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #viralpost #2026Goals #newyork