Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

News in Terhagachh

टेढ़ागाछ थाना पुलिस द्वारा फुलबड़ीया चौक स्थित सड़क पर घंटों से लगे जाम को हटाया गया,आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर आज मंगलवार को फुलबड़ीया हाट में घरेलू सामान की खरिदारी के लिए लोग सुबह से आना जाना कर रहे हैं। इसी बीच चौक स्थित मेन रोड पर वाहनों की अचानक लम्बी कतार लग गई और राहगीर गर्मी कारणों परेशान होकर लोग टेढ़ागाछ थाना पुलिस को सूचना दी वहीं सूचना मिलते ही कुछ देर पुलिस पहुंचे और घंटों का जाम को हटाया,
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #टेढागाछ 
Kishanganj Police 
District Kishanganj 
Bihar Police

टेढ़ागाछ थाना पुलिस द्वारा फुलबड़ीया चौक स्थित सड़क पर घंटों से लगे जाम को हटाया गया,आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर आज मंगलवार को फुलबड़ीया हाट में घरेलू सामान की खरिदारी के लिए लोग सुबह से आना जाना कर रहे हैं। इसी बीच चौक स्थित मेन रोड पर वाहनों की अचानक लम्बी कतार लग गई और राहगीर गर्मी कारणों परेशान होकर लोग टेढ़ागाछ थाना पुलिस को सूचना दी वहीं सूचना मिलते ही कुछ देर पुलिस पहुंचे और घंटों का जाम को हटाया, #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #टेढागाछ Kishanganj Police District Kishanganj Bihar Police

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

टेढ़ागाछ थाना पुलिस की उपलब्धि दहिभात गांव के पास से 163 बोतल नेपाली लीची शराब पकड़ने में सफल रहे वही दो साइकिल सवार व्यक्ति साइकिल छोड़ पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे, मिली जानकारी अनुसार किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष दिलशाद खां को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते भारत में शराब की खेप लेकर आ रहे हैं, वही पुलिस को सूचना मिलते ही दहिभात गांव के पास नाका लगाया गया कुछ देर में दो साइकिल सवार व्यक्ति को आते देखा गया इसी बीच शराब तस्करों की नजर पुलिस परी और तस्कर साइकिल छोड़ गांव की ओर भाग गया जिसे पुलिस बल बहुत खोज बीण किया मगर तस्कर का पता नही चला, वापस लौट कर साइकिल में लदा हुआ बोरा को खोलकर देखा तो एक साइकिल से 86 बोतल नेपाली लीची शराब मिला वहीं दूसरी साइकिल पर लदा हुआ बोरा खोला तो 77 बोतल नेपाली लीची शराब मिला जिसका कुल लीटर में 48,9 बरामद हुए जिसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी न्यायालय किशनगंज को भेजा गया
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #sp 
Kishanganj Police 
Bihar Police ,

टेढ़ागाछ थाना पुलिस की उपलब्धि दहिभात गांव के पास से 163 बोतल नेपाली लीची शराब पकड़ने में सफल रहे वही दो साइकिल सवार व्यक्ति साइकिल छोड़ पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे, मिली जानकारी अनुसार किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष दिलशाद खां को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते भारत में शराब की खेप लेकर आ रहे हैं, वही पुलिस को सूचना मिलते ही दहिभात गांव के पास नाका लगाया गया कुछ देर में दो साइकिल सवार व्यक्ति को आते देखा गया इसी बीच शराब तस्करों की नजर पुलिस परी और तस्कर साइकिल छोड़ गांव की ओर भाग गया जिसे पुलिस बल बहुत खोज बीण किया मगर तस्कर का पता नही चला, वापस लौट कर साइकिल में लदा हुआ बोरा को खोलकर देखा तो एक साइकिल से 86 बोतल नेपाली लीची शराब मिला वहीं दूसरी साइकिल पर लदा हुआ बोरा खोला तो 77 बोतल नेपाली लीची शराब मिला जिसका कुल लीटर में 48,9 बरामद हुए जिसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी न्यायालय किशनगंज को भेजा गया #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #sp Kishanganj Police Bihar Police ,

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

किशनगंज मुख्यालय में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

          प्रेस विज्ञप्ति 496,आज दिनांक 23.06.2026
किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत शांति समिति के सदस्यों के परिचय के साथ हुई। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया। सदस्यों ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने की मांग की। साथ ही आग से जुड़े खेलों पर प्रतिबंध लगाने, गांधी चौक एवं फल चौक सहित प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जुगाड़ गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने, नशा एवं स्मैक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की।

सदस्यों ने पर्व प्रारंभ होने के तीन दिन पूर्व तथा पर्व समाप्ति के तीन दिन बाद तक प्रमुख चौक-चौराहों से झंडे हटाने, बिहार सरकार के नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त जुलूस मार्गों पर बाइक एवं अन्य वाहनों का परिचालन नियंत्रित करने, गाछपाड़ा क्षेत्र में नियमित गश्ती, महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, बाजार क्षेत्रों में विशेषकर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता, टोटो परिचालन एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी करने की भी मांग रखी गई। गर्मी को देखते हुए आवश्यकतानुसार ही विद्युत आपूर्ति बाधित करने का सुझाव भी दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान ने कहा कि हमारे अनुभव एवं आकलन के आधार पर किशनगंज जिला अपनी शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां के लोग शांतिप्रिय, सहयोगी एवं मिलनसार हैं तथा सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ रहते हैं। यही कारण है कि जिले में विभिन्न पर्व-त्योहार आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं मुद्दों पर प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार करेगा तथा मुहर्रम पर्व के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हर संभव बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशा एवं शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पर्व सभी का है और इसकी सफलता की जिम्मेदारी भी सभी की है। प्रशासन अकेले किसी पर्व को सफल नहीं बना सकता, जब तक आम लोगों का सहयोग प्राप्त न हो। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

पुलिस कप्तान ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक समानांतर दुनिया बन चुका है। यदि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा हिंसा फैलाने वाली सामग्री दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने शांति समिति में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी बढ़ाने तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सकारात्मक समाचारों एवं सकारात्मक संदेशों के प्रसार का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध हो जाएगा। 29 जून तक अररिया से पुरुष पुलिस बल एवं पटना से महिला पुलिस बल प्राप्त होगा। कुल मिलाकर लगभग 350 अतिरिक्त पुलिस बल की उपलब्धता होगी। जुगाड़ गाड़ी एवं टोटो परिचालन को नियंत्रित किया जाएगा। मुहर्रम के उपरांत यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए प्रयोग भी किए जाएंगे। विद्युत व्यवस्था को लेकर भी आवश्यकतानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक के आधार पर इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने की उम्मीद है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा तथा सभी जुलूस संयमित एवं निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन जनता के सहयोग के बिना अपने दायित्वों का सफल निर्वहन नहीं कर सकते। पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जुलूस लाइसेंस जारी करने से पूर्व थाना स्तर पर आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। हाल ही में लखनऊ में हुई आग की घटना का उल्लेख करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी लोगों से सतर्क रहने तथा आग से संबंधित किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण प्रदर्शन से बचने की अपील की। उन्होंने शांति समिति के वरिष्ठ सदस्यों से भी समाज के लोगों को जागरूक करने एवं संयम बनाए रखने का अनुरोध किया।

जिला पदाधिकारी ने सभी जुलूस समितियों को स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा कहा कि वे स्वयं पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखते हुए आनंदपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की।

किसी भी आपात स्थिति, विधि-व्यवस्था संबंधी सूचना अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के दूरभाष संख्या 06456-225152 पर संपर्क किया जा सकता है। मुहर्रम पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेगा, ताकि प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #DM #SP

किशनगंज मुख्यालय में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित प्रेस विज्ञप्ति 496,आज दिनांक 23.06.2026 किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत शांति समिति के सदस्यों के परिचय के साथ हुई। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया। सदस्यों ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने की मांग की। साथ ही आग से जुड़े खेलों पर प्रतिबंध लगाने, गांधी चौक एवं फल चौक सहित प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जुगाड़ गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने, नशा एवं स्मैक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। सदस्यों ने पर्व प्रारंभ होने के तीन दिन पूर्व तथा पर्व समाप्ति के तीन दिन बाद तक प्रमुख चौक-चौराहों से झंडे हटाने, बिहार सरकार के नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त जुलूस मार्गों पर बाइक एवं अन्य वाहनों का परिचालन नियंत्रित करने, गाछपाड़ा क्षेत्र में नियमित गश्ती, महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, बाजार क्षेत्रों में विशेषकर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता, टोटो परिचालन एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी करने की भी मांग रखी गई। गर्मी को देखते हुए आवश्यकतानुसार ही विद्युत आपूर्ति बाधित करने का सुझाव भी दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान ने कहा कि हमारे अनुभव एवं आकलन के आधार पर किशनगंज जिला अपनी शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां के लोग शांतिप्रिय, सहयोगी एवं मिलनसार हैं तथा सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ रहते हैं। यही कारण है कि जिले में विभिन्न पर्व-त्योहार आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं मुद्दों पर प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार करेगा तथा मुहर्रम पर्व के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हर संभव बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा एवं शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पर्व सभी का है और इसकी सफलता की जिम्मेदारी भी सभी की है। प्रशासन अकेले किसी पर्व को सफल नहीं बना सकता, जब तक आम लोगों का सहयोग प्राप्त न हो। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस कप्तान ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक समानांतर दुनिया बन चुका है। यदि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा हिंसा फैलाने वाली सामग्री दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने शांति समिति में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी बढ़ाने तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सकारात्मक समाचारों एवं सकारात्मक संदेशों के प्रसार का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध हो जाएगा। 29 जून तक अररिया से पुरुष पुलिस बल एवं पटना से महिला पुलिस बल प्राप्त होगा। कुल मिलाकर लगभग 350 अतिरिक्त पुलिस बल की उपलब्धता होगी। जुगाड़ गाड़ी एवं टोटो परिचालन को नियंत्रित किया जाएगा। मुहर्रम के उपरांत यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए प्रयोग भी किए जाएंगे। विद्युत व्यवस्था को लेकर भी आवश्यकतानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक के आधार पर इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने की उम्मीद है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा तथा सभी जुलूस संयमित एवं निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन जनता के सहयोग के बिना अपने दायित्वों का सफल निर्वहन नहीं कर सकते। पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जुलूस लाइसेंस जारी करने से पूर्व थाना स्तर पर आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। हाल ही में लखनऊ में हुई आग की घटना का उल्लेख करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी लोगों से सतर्क रहने तथा आग से संबंधित किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण प्रदर्शन से बचने की अपील की। उन्होंने शांति समिति के वरिष्ठ सदस्यों से भी समाज के लोगों को जागरूक करने एवं संयम बनाए रखने का अनुरोध किया। जिला पदाधिकारी ने सभी जुलूस समितियों को स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा कहा कि वे स्वयं पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखते हुए आनंदपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। किसी भी आपात स्थिति, विधि-व्यवस्था संबंधी सूचना अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के दूरभाष संख्या 06456-225152 पर संपर्क किया जा सकता है। मुहर्रम पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेगा, ताकि प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #DM #SP

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

अररिया जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक-23.06.2026 को आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक आयोजन हुआ आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी बिनोद कुमार दुल्हन एवं पुलिस कप्तान जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में परमान सभागार अररिया में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस मार्गों की निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई तथा अफवाहों से बचने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने का अनुरोध किया गया। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #अररिया 
Araria Police 
Bihar Police

अररिया जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक-23.06.2026 को आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक आयोजन हुआ आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी बिनोद कुमार दुल्हन एवं पुलिस कप्तान जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में परमान सभागार अररिया में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस मार्गों की निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई तथा अफवाहों से बचने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने का अनुरोध किया गया। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #अररिया Araria Police Bihar Police

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

किशनगंज डीएम बाढ़ को लेकर शक्त निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को सतर्क रहने,संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करने एवं राहत-बचाव कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश

          प्रेस विज्ञप्ति 493, आज दिनांक 23.06.2026
किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय  वेश्म में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संभावित बाढ़, कटाव तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों, कटाव स्थलों एवं राहत-बचाव से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारी महोदय को दी। जिला पदाधिकारी महोदय ने आश्रय स्थलों, सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन), जीवन रक्षक दवाओं, सर्पदंश उपचार हेतु आवश्यक दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की।

जिला पदाधिकारी ने पूर्व वर्षों में जिले में आई बाढ़ की स्थिति तथा उस दौरान किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा अनुभवों के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सर्पदंश सहित अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में पशुओं के लिए उपलब्ध दवाओं, चारा व्यवस्था तथा बाढ़ की स्थिति में पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु चिन्हित स्थलों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने पशुधन की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी शौचालय एवं चापाकल स्थापित करने में लगने वाले समय की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं अंचल अधिकारियों को कटाव प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया। जिन सड़कों पर कटाव की संभावना है, वहां संबंधित अभियंताओं द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार आवास एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने, जल संसाधन विभाग (WRD) की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण करने तथा चिन्हित आश्रय स्थलों का भी नियमित निरीक्षण करने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के माध्यम से उपलब्ध नावों तथा अन्य राहत-बचाव संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को कटाव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान आधार सीडिंग कार्य की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को अगले दो से तीन दिनों के भीतर लंबित आधार सत्यापन एवं सीडिंग कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

विशेष रूप से टेढ़ागाछ अंचलाधिकारी को जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ बाढ़ एवं कटाव स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करने, आश्रय स्थलों का भ्रमण करने तथा आवश्यकतानुसार एसएसबी से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं ठाकुरगंज अंचलाधिकारी द्वारा 19वीं एवं 41वीं बटालियन से प्राप्त सहयोग तथा उपलब्ध नावों एवं अन्य संसाधनों की जानकारी बैठक में साझा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा सरकारी एवं व्यक्तिगत मोबाइल नंबर हर समय चालू रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को समय पर सूचना देने, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष (Control Room) की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आमजनों की सुविधा हेतु बाढ़ एवं आपदा संबंधी सूचना के आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06456-225152 (टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन) तथा व्हाट्सएप आधारित सूचना तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को किसी भी आपात सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में बाढ़ का मौसम है तथा जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी विभाग एवं अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहें तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मो. उमैर, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, कार्यपालक अभियंता एफसीडी, आरडब्ल्यूडी-1, आरडब्ल्यूडी-2, आरसीडी, सिविल सर्जन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, एसडीआरएफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से जिले के संबंधित अंचलाधिकारी जुड़े थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #DM 
District Kishanganj

किशनगंज डीएम बाढ़ को लेकर शक्त निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को सतर्क रहने,संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करने एवं राहत-बचाव कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश प्रेस विज्ञप्ति 493, आज दिनांक 23.06.2026 किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संभावित बाढ़, कटाव तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों, कटाव स्थलों एवं राहत-बचाव से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारी महोदय को दी। जिला पदाधिकारी महोदय ने आश्रय स्थलों, सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन), जीवन रक्षक दवाओं, सर्पदंश उपचार हेतु आवश्यक दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने पूर्व वर्षों में जिले में आई बाढ़ की स्थिति तथा उस दौरान किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा अनुभवों के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सर्पदंश सहित अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में पशुओं के लिए उपलब्ध दवाओं, चारा व्यवस्था तथा बाढ़ की स्थिति में पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु चिन्हित स्थलों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने पशुधन की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी शौचालय एवं चापाकल स्थापित करने में लगने वाले समय की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं अंचल अधिकारियों को कटाव प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया। जिन सड़कों पर कटाव की संभावना है, वहां संबंधित अभियंताओं द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार आवास एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने, जल संसाधन विभाग (WRD) की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण करने तथा चिन्हित आश्रय स्थलों का भी नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के माध्यम से उपलब्ध नावों तथा अन्य राहत-बचाव संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को कटाव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आधार सीडिंग कार्य की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को अगले दो से तीन दिनों के भीतर लंबित आधार सत्यापन एवं सीडिंग कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से टेढ़ागाछ अंचलाधिकारी को जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ बाढ़ एवं कटाव स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करने, आश्रय स्थलों का भ्रमण करने तथा आवश्यकतानुसार एसएसबी से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं ठाकुरगंज अंचलाधिकारी द्वारा 19वीं एवं 41वीं बटालियन से प्राप्त सहयोग तथा उपलब्ध नावों एवं अन्य संसाधनों की जानकारी बैठक में साझा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा सरकारी एवं व्यक्तिगत मोबाइल नंबर हर समय चालू रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को समय पर सूचना देने, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष (Control Room) की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आमजनों की सुविधा हेतु बाढ़ एवं आपदा संबंधी सूचना के आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06456-225152 (टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन) तथा व्हाट्सएप आधारित सूचना तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को किसी भी आपात सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में बाढ़ का मौसम है तथा जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी विभाग एवं अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहें तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मो. उमैर, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, कार्यपालक अभियंता एफसीडी, आरडब्ल्यूडी-1, आरडब्ल्यूडी-2, आरसीडी, सिविल सर्जन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, एसडीआरएफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से जिले के संबंधित अंचलाधिकारी जुड़े थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #DM District Kishanganj

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

किशनगंज,सिपाही भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों पर विशेष नजर,बायोमेट्रिक व फोटो मिलान के साथ होगी सख्त जांच डीएम

           प्रेस विज्ञप्ति 495, दिनांक 23.06.2026
किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पदों पर चयन हेतु दिनांक 24 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित कर्मियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है तथा किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही अथवा त्रुटि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बनी संवेदनशील परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्णतः अलर्ट रहने तथा निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने लखीसराय में डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की घटनाओं का उदाहरण देते हुए सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान का गहन सत्यापन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शंका या संशय होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर संशय की स्थिति नहीं रहनी चाहिए तथा सभी प्रक्रियाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ संपादित की जाएं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की निगरानी राज्य मुख्यालय स्तर पर की जाती है तथा माननीय मुख्यमंत्री स्तर से भी इसकी नियमित समीक्षा होती है। इसलिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिला मुख्यालय में कुल 08 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग, फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा फोटो मिलान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हो सके।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए तथा पहचान सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि सेंटर के बाहर माइकिंग के द्वारा एलाउंस करवाने का निर्देश दिया तथा प्रश्नपत्र निर्धारित समय एवं प्रक्रिया के अनुरूप केवल अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही खोले जाएं। 

उन्होंने निर्देश दिया कि रोल नम्बरवार बैठने की व्यवस्था का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोल नम्बर सूची को परीक्षा केंद्र परिसर में कम-से-कम तीन से चार प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाए, जिससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा कक्ष एवं सीट की जानकारी प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की उपलब्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।

परीक्षार्थियों के प्रवेश को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश के उपरांत अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में आवंटित रोल नम्बर के अनुरूप बैठाया जाएगा, ताकि शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण की जा सकें। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 09:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला दंडाधिकारी एवं महिला पुलिस बल तथा पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष दंडाधिकारी एवं पुरुष पुलिस बल द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित अन्य निषिद्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा आयोग के नियमों के अनुरूप ही अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 को एक पाली में दो प्रश्न पत्र में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न पत्र प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र अपराह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक संचालित होगी। इस भर्ती परीक्षा में किशनगंज जिला अंतर्गत कुल 3,721 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक व्यवस्था कराएं।

बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। किशनगंज जिला अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों की प्रभावी निगरानी एवं निरीक्षण के लिए 02 उड़नदस्ता दल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उड़नदस्ता दल परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने, संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम समूहों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी होटल, लॉज एवं संदिग्ध स्थलों की जांच करने तथा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट दुकान, इंटरनेट कैफे एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा की निष्पक्षता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में परीक्षा अवधि के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस अवधि में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़-भाड़ एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर पूर्ण रोक रहेगी।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के सफल संचालन एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, किशनगंज में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456-225152 निर्धारित किया गया है, जिस पर परीक्षा से संबंधित आवश्यक सूचना एवं शिकायतें प्राप्त की जा सकेंगी।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, एडीएम आपदा प्रबंधन मो0 उमैर, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी-सह-ओसीडी चंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #DM

किशनगंज,सिपाही भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों पर विशेष नजर,बायोमेट्रिक व फोटो मिलान के साथ होगी सख्त जांच डीएम प्रेस विज्ञप्ति 495, दिनांक 23.06.2026 किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पदों पर चयन हेतु दिनांक 24 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित कर्मियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है तथा किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही अथवा त्रुटि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बनी संवेदनशील परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्णतः अलर्ट रहने तथा निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने लखीसराय में डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की घटनाओं का उदाहरण देते हुए सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान का गहन सत्यापन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शंका या संशय होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर संशय की स्थिति नहीं रहनी चाहिए तथा सभी प्रक्रियाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ संपादित की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निगरानी राज्य मुख्यालय स्तर पर की जाती है तथा माननीय मुख्यमंत्री स्तर से भी इसकी नियमित समीक्षा होती है। इसलिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिला मुख्यालय में कुल 08 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग, फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा फोटो मिलान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हो सके। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए तथा पहचान सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि सेंटर के बाहर माइकिंग के द्वारा एलाउंस करवाने का निर्देश दिया तथा प्रश्नपत्र निर्धारित समय एवं प्रक्रिया के अनुरूप केवल अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि रोल नम्बरवार बैठने की व्यवस्था का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोल नम्बर सूची को परीक्षा केंद्र परिसर में कम-से-कम तीन से चार प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाए, जिससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा कक्ष एवं सीट की जानकारी प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की उपलब्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। परीक्षार्थियों के प्रवेश को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश के उपरांत अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में आवंटित रोल नम्बर के अनुरूप बैठाया जाएगा, ताकि शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण की जा सकें। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 09:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला दंडाधिकारी एवं महिला पुलिस बल तथा पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष दंडाधिकारी एवं पुरुष पुलिस बल द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित अन्य निषिद्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा आयोग के नियमों के अनुरूप ही अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 को एक पाली में दो प्रश्न पत्र में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न पत्र प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र अपराह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक संचालित होगी। इस भर्ती परीक्षा में किशनगंज जिला अंतर्गत कुल 3,721 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक व्यवस्था कराएं। बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। किशनगंज जिला अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों की प्रभावी निगरानी एवं निरीक्षण के लिए 02 उड़नदस्ता दल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उड़नदस्ता दल परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने, संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम समूहों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी होटल, लॉज एवं संदिग्ध स्थलों की जांच करने तथा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट दुकान, इंटरनेट कैफे एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा की निष्पक्षता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में परीक्षा अवधि के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस अवधि में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़-भाड़ एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर पूर्ण रोक रहेगी। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के सफल संचालन एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, किशनगंज में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456-225152 निर्धारित किया गया है, जिस पर परीक्षा से संबंधित आवश्यक सूचना एवं शिकायतें प्राप्त की जा सकेंगी। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, एडीएम आपदा प्रबंधन मो0 उमैर, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी-सह-ओसीडी चंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #DM

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

किशनगंज जिला अन्तर्गत खगड़ा स्थित खेल भवन  के प्रांगण में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी,नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने ब्लड डोनेट कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया । जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने आमजनो को भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है ।रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए युवाओं और आमजन से इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने की अपील की । पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #allflowers #2026Goals #Kishanganj #DM #sp 
District Kishanganj 
Kishanganj Police 
Bihar Health Department

किशनगंज जिला अन्तर्गत खगड़ा स्थित खेल भवन के प्रांगण में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी,नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने ब्लड डोनेट कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया । जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने आमजनो को भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है ।रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए युवाओं और आमजन से इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने की अपील की । पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #allflowers #2026Goals #Kishanganj #DM #sp District Kishanganj Kishanganj Police Bihar Health Department

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

किशनगंज जिला के बहादुरगंज थाना अंतर्गत से पुलिस द्वारा 414.12 लीटर अवैध  विदेशी शराब बरामद किया साथ में एक वाहन को भी जप्त किया गया। 
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj

किशनगंज जिला के बहादुरगंज थाना अंतर्गत से पुलिस द्वारा 414.12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया साथ में एक वाहन को भी जप्त किया गया। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj

Terhagachh, Kishanganj | Jun 23, 2026

भावुक माहौल में निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई।

किशनगंज। जिले के निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज के स्थानांतरण के उपरांत उन्हें एक गरिमामय एवं भावविह्वल समारोह में ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस कप्तान संतोष कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक होने के साथ-साथ सम्मान और कृतज्ञता से परिपूर्ण रहा।समारोह के दौरान अधिकारियों ने श्री विशाल राज के सफल कार्यकाल, कुशल नेतृत्व, प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन तथा जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं तथा प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ।
पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विशाल राज की सहजता, सरलता, शालीनता एवं कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा सभी अधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती द्वारा जिले के विकास के लिए जो मानक एवं लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा विकास योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन में निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास में यहां के लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सका। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #बिहार #allflowers #Kishanganj #DM #SP

भावुक माहौल में निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई। किशनगंज। जिले के निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज के स्थानांतरण के उपरांत उन्हें एक गरिमामय एवं भावविह्वल समारोह में ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस कप्तान संतोष कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक होने के साथ-साथ सम्मान और कृतज्ञता से परिपूर्ण रहा।समारोह के दौरान अधिकारियों ने श्री विशाल राज के सफल कार्यकाल, कुशल नेतृत्व, प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन तथा जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं तथा प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विशाल राज की सहजता, सरलता, शालीनता एवं कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा सभी अधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती द्वारा जिले के विकास के लिए जो मानक एवं लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा विकास योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन में निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास में यहां के लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सका। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #बिहार #allflowers #Kishanganj #DM #SP

Terhagachh, Kishanganj | Jun 22, 2026