किशनगंज जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्राप्त लंबित आवेदनों एवं विभिन्न विभागीय मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम जिला विधिक प्रशाखा से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें CWJC, MJC, LPA, नीलाम पत्र वाद एवं कार्यालय में लंबित पत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी के जनता दरबार, ईज ऑफ लिविंग, मुख्यमंत्री जनता दरबार , लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, PMO पोर्टल एवं C.P GRAMS से प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा के क्रम में
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज के न्यायालय से पारित आदेशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पुलिस बल के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय से पारित आदेशों का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, पेयजल, विद्युत सुविधा, खराब विद्युत व्यवस्था तथा विद्यालय भवनों में आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट किए जाने से संबंधित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सभी आधारभूत सुविधाओं की विभागवार एवं केंद्रवार समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, शौचालय, पेयजल, विद्युत कनेक्शन एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की समीक्षा कर उनका समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि CM Dashboard, विधानसभा सचिवालय से प्राप्त लंबित पत्रों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिलेभर में भूमि से संबंधित समस्याओं तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक भूमि की आवश्यकता/उपलब्धता से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागों को भूमि की आवश्यकता है अथवा जहां भूमि से संबंधित समस्या है, उसका विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर गोपनीय प्रशाखा को उपलब्ध कराया जाए, ताकि ऐसे मामलों का समुचित अनुश्रवण एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
सामाजिक सुरक्षा के तहत भरण पोषण की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि जीवन प्रमाणीकरण के लंबित मामलों का निष्पादन कैंप लगाकर शत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे , ताकि वंचितों का पेंशन भुगतान ससमय किया जा सके।
सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एसी/ डीसी बिल का शत प्रतिशत समायोजन शीघ्र करना सुनिश्चित करेंगे ।
जिला कृषि पदाधिकारी किशनगंज को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों से आने वाली खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए ।
सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिलेभर में निरंतर जांच अभियान चलाकर संचालित अवैध नर्सिंग होम/ झोलाछाप डॉक्टर्स को चिन्हित कर कारवाई सुनिश्चित करेंगे ।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खराब स्ट्रीट लाइट को यथाशीघ्र दुरुस्त करना सुनिश्चित करेंगे ।
जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पार्किंग में खड़े छोटे बड़े वाहनों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,जिला स्थापना उपसमाहर्ता, डीपीओ योजना, आईटी मैनेजर, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ें थें #viralreels #viralreelschallenge #vacaciones #viralpost #videogames #viralchallenge #2026Goals #newyork ।