किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में Vibrant Villages Programme-II (VVP-II) के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे चयनित ग्रामों में स्थानीय समुदाय के साथ विश्वास एवं सहयोग की भावना विकसित करने, सीमा सुरक्षा संबंधी जागरूकता उत्पन्न करने तथा सीमा प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Border-Specific Outreach Activities के सफल आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलान्तर्गत सीमावर्ती प्रखंडों के चिन्हित गाँवों में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
सीमावर्ती प्रखंडों में गाँवों को चिन्हित किया गया है, जिसकी विवरणी निम्नरूपेण है :-
प्रखंड टेढ़ागाछ में चयनित गाँव यथा
1. रामपुर 2. झाला 3.पिपरा 4.बैरिया
5. चिचौरा 6.कंचनबाड़ी
7. फुलबाड़ी 8. भोरहा
9. खनियाबाद ।
दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत चयनित गांव यथा
1. टप्पू 2. बैजनाथ पलसा 3. मालटोली 4.लोहागाड़ा 5.पांचगाछी
6. डोरिया 7. सिंधिमारी
8. तुलसिया 9. धनतोला
10.हाड़ीभिट्टा
11. सिंधिमारी मिलिक
12. पलसा ।
ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चयनित गांव यथा
1. भेडरानी 2. ग्वालटोली 3.चुरली 4. सुखानी
5. भातगाँव 6.हुलहुली
7. कोईया 8. दल्लेगॉव ।
संबंधित सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी चयनित गाँवों में स्थानीय समुदाय के साथ विश्वास एवं सहयोग की भावना विकसित करने, सीमा सुरक्षा संबंधी जागरूकता उत्पन्न करने तथा सीमा प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Border-Specific Outreach Activities का सफल आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे ।
सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने आवंटित ग्राम के लिए Border-Specific Outreach Activities के आयोजन, समन्वय एवं अनुश्रवण के लिए उत्तरदायी होंगे।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों निर्वाहन सुनिश्चित करेंगे जो निम्नवत है :-
1. संबंधित ग्राम में स्थानीय समुदाय के साथ नियमित बैठक एवं संवाद स्थापित करना तथा सीमा प्रबंधन से संबंधित स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों का संकलन करेंगे।
2. सीमा सुरक्षा, नागरिक दायित्व, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की प्रक्रिया तथा अन्य संबंधित विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
3. विद्यालयों, सामुदायिक केन्द्रों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर awareness campaign एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
4. स्थानीय समुदाय के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण संबंधी कार्यक्रम एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन करना।
5. सीमा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप आपदा/आपातकालीन तैयारी एवं response mechanism के संबंध में प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
6. चिकित्सा, पशु चिकित्सा, कल्याणकारी एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित Multi-Sectoral Service Delivery Camps के आयोजन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करना।
7. स्थानीय विरासत, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने हेतु Tourism-related events आयोजित करना।
8. संबंधित ग्राम में समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर ground-level स्थिति का आकलन करना आवश्यकतानुसार उच्चाधिकारियों को अवगत कराना।
9. जिला प्रशासन, संबंधित सीमा प्रहरी बल/SSB. पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित विभागों एवं अन्य stakeholders के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करना।
10. Border-Specific Outreach Activities के अंतर्गत आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम की तिथि, स्थान, गतिविधि का प्रकार, प्रतिभागियों की संख्या, विभागों की भागीदारी, photographs तथा प्रमुख निष्कर्ष सहित अभिलेख संधारित करना।
11. सभी Nodal Officers यह सुनिश्चित करेंगे कि outreach activities स्थानीय संस्कृति के प्रति संवेदनशील, community-
oriented, participatory, sustainable एवं accessible हों तथा इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदाय एवं सीमा प्रहरी बलों/प्रशासन के बीच विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा मिले।
12. प्रत्येक Nodal Officer अपने आवंटित ग्राम में आयोजित गतिविधियों की प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे ।
13. संबंधित सभी विभाग/कार्यालय एवं सीमा प्रहरी बल Nodal Officers को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करेंगे, ताकि चयनित ग्रामों में Border-Specific Outreach Activities का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
14. सभी प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी को निदेश है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत Vibrant Villages Programme-II (VVP-II) हेतु आवंटित ग्रामों में सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत आच्छादन (Saturation) के उद्देश्य से प्रत्येक परिवार का विस्तृत सर्वेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी , पुलिस उपाधीक्षक, जिला योजना पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे । #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #vacaciones #videogames #viralpost #2026Goals #newyork