Public App Logo
Profile Picture

M.T.News

@iammahesh
47046Followers
205Following
किशनगंज जिला अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (आवास प्लस 2024): 31 अक्टूबर 2026 तक होगा अंतिम प्राथमिकता सूची का प्रकाशन, शिकायतों का निष्पादन 15 दिनों में  

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 की सूची में शामिल पात्र परिवारों को प्राथमिकता/प्रतीक्षा सूची में शामिल कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों के अनुरूप योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  
इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए जिला स्तरीय अपीलीय समिति द्वारा आपत्तियों के निष्पादन एवं अंतिम अनुमोदन की रूपरेखा तय की गई है:  

जिला अपीलीय समिति का निर्णय होगा अंतिम पंचायत स्तर पर प्रारूप प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन के क्रम में प्राप्त शिकायतों, प्राथमिकता क्रम में बदलाव अथवा ग्राम सभा द्वारा नाम हटाने संबंधी अनुशंसाओं पर विचार कर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार जिला स्तरीय अपीलीय समिति के पास होगा। इस कार्य के लिए आवास सॉफ्ट (AwaasSoft) पर जिला लॉगिन में समर्पित मॉड्यूल (Dedicated Module) उपलब्ध कराया गया है। 
 
15 दिनों के भीतर शिकायतों का निष्पादन प्रारूप प्रतीक्षा सूची के निर्माण के दौरान प्राप्त शिकायतों, नाम जोड़ने/हटाने या क्रम परिवर्तन से जुड़े मामलों की सुनवाई गुण-दोष के आधार पर 15 दिनों के भीतर की जाएगी। समिति स्वयं अथवा प्राधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से जांच करा सकेगी और लिए गए निर्णय की जानकारी संबंधित पक्षों को दी जाएगी।  

31 अक्टूबर 2026 तक अंतिम सूची का प्रकाशन सभी आपत्तियों के निष्पादन के उपरांत जिला स्तर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्राथमिकता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।  

सार्वजनिक प्रदर्शन एवं दीवार पर अंतिम सूची का प्रदर्शन अंतिम सूची को ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता के उद्देश्य से इसे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर पंचायतवार प्रदर्शित किया जाएगा एवं पंचायत के सार्वजनिक स्थान पर दीवार लेखन भी कराया जाएगा।  
जिला  प्रशासन का उद्देश्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त प्रक्रियाओं को पूरा कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य के अनुसार सभी वास्तविक व पात्र परिवारों को योजना का ससमय लाभ प्रदान करना है। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जीविका और पशुपालन विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर 

किशनगंज जिला अन्तर्गत जीविका तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से किशनगंज सदर प्रखंड के मनझोंक गाँव में मंगलवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लाये गये पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया. शिविर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा, पशुओं में बाँझपन संबंधी रोगों का भी इलाज किया गया. साथ ही पशुपालकों को परामर्श दिया गया. हरा चारा उत्पादन एवं पशु स्वास्थ्य के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई. आस – पास के पशुपालकों ने इस पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का लाभ उठाया. शिविर में पशुओं के लिए कृमिनाशक दवाइयां एवं मिनरल मिक्सचर का भी वितरण किया गया . गाँव – पंचायत में इस तरह के शिविर के आयोजन से पशुपालक जीविका दीदियों एवं अन्य पशुपालकों को लाभ मिला. शिविर में पशुओं में बुखार और प्रचलित बिमारियों का इलाज किया गया. घर के समीप ही विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता और पशुओं के इलाज और जरूरी परामर्श से पशुपालकों को विशेष सुविधा मिली. पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से उनकी उत्पादकता बढ़ती है. उनकी मृत्यु दर में कमी आती है. पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान रखते हुए इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया . इसके पूर्व अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ पशुपालक उठाएं इसलिए जीविका सामुदायिक संगठन में चर्चा के साथ – साथ , पंचायत - गाँव में माईकिंग भी की गई. इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार, पशुधन प्रबंधक जीविका किशनगंज ऋषभ प्रसाद, प्रेम रंजन, प्रभारी बीपीएम सदर उदय कुमार पटेल, जीविका कर्मी अभिषेक, सत्यम बढ़ते कदम संकुल संघ की पशु सखी दीदी, विभिन्न कैडर और जीविका दीदियां उपस्थित थीं. <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज महिला सशक्तिकरण की दिशा में वन टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन प्रभावी रूप से कर रहा कार्य।

किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचईडब्ल्यू) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महिलाओं के संरक्षण, सहायता, परामर्श और सशक्तिकरण के साथ-साथ उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।जिला पदाधिकारी,नवीन कुमार ने वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध सभी सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद महिलाओं को उनकी परिस्थितियों के अनुरूप उचित परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं, रोजगार तथा कौशल विकास के अवसरों से जोड़ा जाए।डीएम ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि डीएचईडब्ल्यू के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को परामर्श प्रदान कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने महिलाओं को कृषि विभाग, जीविका एवं अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
जिला पदाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश संबंधित नोडल पदाधिकारी को दिया, ताकि दोनों संस्थानों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।
महिलाओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने पर जोर।*:~
बैठक में उप विकास आयुक्त, किशनगंज,प्रदीप कुमार झा ने भी वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल तथा पीड़ित महिलाओं के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समेकित बाल विकास सेवाएं-सह-नोडल पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू द्वारा महिलाओं को सहायता, परामर्श तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
श्रीमती बंदना पांडेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को केवल तत्काल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना भी है। डीएचईडब्ल्यू के माध्यम से महिलाओं को परामर्श प्रदान कर उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं, सहायता एवं सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।
जरूरतमंद महिला को लोक अदालत के माध्यम से मिला समाधान का रास्ता।
हाल ही में डीएचईडब्ल्यू के माध्यम से एक जरूरतमंद महिला को उसके लंबित मामले में महत्वपूर्ण सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर महिला अधिवक्ता की फीस देने में असमर्थ थी। डीएचईडब्ल्यू की टीम ने उसे लोक अदालत तथा उपलब्ध कानूनी सहायता एवं मामले के समाधान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मामले को समझौते के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया गया।
इस पहल से महिला को अपने मामले के समाधान का रास्ता मिला और वह काफी संतुष्ट हुई। यह उदाहरण दर्शाता है कि नोडल पदाधिकारी बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में डीएचईडब्ल्यू जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें परामर्श के साथ-साथ उपलब्ध सहायता तंत्र से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
महिला सशक्तिकरण को आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए डीएचईडब्ल्यू द्वारा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों एवं जीविका के साथ समन्वय किया जा रहा है।
बैठक में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रोशनी परवीन, सुशील कुमार झा एवं श्री बसंत शर्मा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=VideoGames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक- 06.10. 2026 को  जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा ‘जीविका दीदी अधिकार केंद्र’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।
जीविका दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं को उनके कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनकी समस्याओं को सुनने, आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने तथा उन्हें न्याय एवं सम्मान तक प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जागरूक महिला, सशक्त महिला — अधिकारों की जानकारी से सशक्तिकरण की ओर एक कदम। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
कोसी स्नातक सीट से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन के नामांकन में प्रशांत किशोर के पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी पैकटोला के SSB जवानों ने आज दिनांक 05/10/2026 को टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत के आशा कामत बस्ती गांव में आपातकालीन स्थिति में लोगों को कैसे बचना है इन्हीं बातों को लेकर पैकटोला SSB चौकी के राहत और बचाव दल RRT TEAM द्वारा जागरूक कार्यक्रम किया जैसे की सांप के काटने पर क्या करें और क्या नहीं करें, इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और आग लगने पर क्या करें और क्या नहीं करें इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। और घरेलू गैस में आग लगने पर आग को काबू करने का तरीका बताया गया घर में मौजूद घरेलू सामान से तात्कालिक बचाव उपकरण बनाने का तरीका बताया गया। तथा और भी विभिन्न बिंदुओं पर राहत और बचाव कार्य से संबंधित प्रदर्शन कर ग्रामीणों से अभ्यास करवाया गया। वही इस जागरूक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष भाग लिया , वही इस जागरूक कार्यक्रम की अगुवाई SSB टीम कमांडर सह इंस्पेक्टर राज कुमार के साथ दर्जनों जवान साथ रहे, District Kishanganj Kishanganj Police  SSB Heart And Multispeciality Hospital SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG Sashastra Seema Bal - SSB SSB Online Taiyari SSBCrack SSB Academy
मिशन शक्ति के 7 पदों पर चयन प्रक्रिया तेज, दावा-आपत्ति का अंतिम मौका। वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन में विभिन्न पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी।*

किशनगंज जिला मिशन शक्ति अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, किशनगंज एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, किशनगंज में विभिन्न रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 
30 सितंबर 2026 को हुई चयन समिति की बैठक में प्राप्त आवेदनों, अभ्यर्थियों की पात्रता एवं विभागीय मार्गदर्शिका के आधार पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
चयन प्रक्रिया के तहत कुल 07 पदों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें केस वर्कर (महिलाओं के लिए आरक्षित) का 01 पद, बहुउद्देशीय कर्मी/कुक का 01 पद, कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक का 01 पद, पैरा लीगल पर्सन का 01 पद, रात्रि प्रहरी/सुरक्षा कर्मी का 01 पद, जेंडर स्पेशलिस्ट का 01 पद तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर का 01 पद शामिल हैं।
*आवेदनों की संख्या भी जारी*
चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत विवरण के अनुसार केस वर्कर पद के लिए 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 06 अभ्यर्थी योग्य पाए गए। बहुउद्देशीय कर्मी/कुक के लिए 14 में से 04, रात्रि प्रहरी/सुरक्षा कर्मी के लिए 10 में से 02, कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक के लिए 72 में से 32 तथा पैरा लीगल पर्सन के लिए 09 में से 05 अभ्यर्थी योग्य पाए गए।
इसी प्रकार जेंडर स्पेशलिस्ट के लिए प्राप्त 21 आवेदनों में से 05 तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए प्राप्त 22 आवेदनों में से 03 अभ्यर्थियों को विभागीय मार्गदर्शिका के अनुसार योग्य पाया गया।
दावा-आपत्ति के लिए 10 अक्टूबर अंतिम तारीख
चयन समिति के निर्णय के अनुसार पदवार एवं कोटिवार योग्य अभ्यर्थियों की सूची किशनगंज जिला के NIC पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी। सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होने पर 10 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे तक निर्धारित डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर महिला सशक्तिकरण कार्यालय, नियर प्रेस क्लब/जिला स्वास्थ्य समिति, समाहरणालय, किशनगंज, पिन-855107 में दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।
10.10.2026 की शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II के तहत ठाकुरगंज प्रखंड के स्थानीय क्लबों के सहयोग से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में मसीहिया फुटबॉल क्लब, पथरिया पंचायत, धुबनी हाट एवं सेवन स्टार संगठन क्लब, हुलहुली, प्रखंड ठाकुरगंज की सक्रिय भागीदारी रही। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल अग्रवाल की उपस्थिति में विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें टीम भावना विकसित करना तथा खेल के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगह कार्रवाई में 408 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) जैसा एवं 3.888 किलोग्राम गाँजा के साथ 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
बरामद 408 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) जैसा का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 80 लाख रूपया एवं बरामद 3.888 किलोग्राम गाँजा का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 2 लाख रूपया आंका गया है। कुल करीब 82 लाख रूपया का अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया।
इस संबंध में किशनगंज थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किया गया है। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत के स्वर्गीय पूर्व मुखिया जगदिश प्रसाद साह,का श्रद्धा और कर्म में पंचायत वासियों सादर आमंत्रित हैं, <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक  03.10.2026 को अपर समाहर्ता ,विभागीय जांच गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में विधान परिषद के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के निमित्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महानंदा सभागार, किशनगंज में किया गया ।

प्रशिक्षण के दौरान बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित है। निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29.09.2026 को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06.10.2026, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 07.10.2026 तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 09.10.2026 निर्धारित है।
मतदान दिनांक 23.10.2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक होगा। मतगणना दिनांक 27.10.2026 को की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 31.10.2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्र क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी, टेढ़ागाछ का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दिघलबैंक का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोठिया का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोचाधामन का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज का कार्यालय वेश्म तथा अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज के न्यायालय वेश्म में बनाए गए हैं।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

बताया गया कि इस निर्वाचन में मतदान प्रक्रिया सामान्य लोकसभा/विधानसभा निर्वाचन से भिन्न होगी। मतदान एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत अधिमान क्रम में होगा तथा ईवीएम के स्थान पर मतपेटी एवं मतपत्र का उपयोग किया जाएगा। मतदान के दौरान मॉक पोल का प्रावधान नहीं है तथा मतपत्र में NOTA का प्रावधान भी नहीं रखा गया है।

निर्वाचक को मत अंकित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन का ही उपयोग करना होगा। किसी अन्य कलम अथवा मुहर का प्रयोग करने पर मतपत्र अमान्य माना जा सकता है। मतदान केन्द्र पर मतदान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचक की पहचान, निर्वाचक सूची में आवश्यक अंकन तथा अमिट स्याही लगाने के बाद मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

मतदान केन्द्र में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इनमें मतदाता, मतदान पदाधिकारी, उम्मीदवार अथवा प्रत्येक उम्मीदवार का एक मतदान अभिकर्त्ता, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति, ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी तथा निर्धारित श्रेणी के सहायक शामिल हैं।

मतदाता की पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित हैं:-
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, 
सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय अथवा अन्य संस्थाओं द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, 
सांसद/विधायक/पार्षद को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी मूल डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय, भारत सरकार।

किशनगंज जिलान्तर्गत कुल 08 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इन मतदान केन्द्रों पर कुल 3,554 मतदाता हैं, जिनमें 2,898 पुरुष एवं 656 महिला मतदाता शामिल हैं।

किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या निम्नवत है—

57-टेढ़ागाछ प्रखंड — पुरुष 180, महिला 34, अन्य 0, कुल 214

58-बहादुरगंज प्रखंड — पुरुष 429, महिला 92, अन्य 0, कुल 521

59-दिघलबैंक प्रखंड — पुरुष 272, महिला 51, अन्य 0, कुल 323

60-ठाकुरगंज प्रखंड — पुरुष 423, महिला 118, अन्य 0, कुल 541

61-पोठिया प्रखंड — पुरुष 285, महिला 62, अन्य 0, कुल 347

62-कोचाधामन प्रखंड — पुरुष 748, महिला 104, अन्य 0, कुल 852

63-किशनगंज प्रखंड — पुरुष 144, महिला 38, अन्य 0, कुल 182

प्रखंडों में कुल — पुरुष 2481, महिला 499, अन्य 0, कुल 2980।

अनुमंडलवार विवरण :
64-किशनगंज अनुमंडल — पुरुष 417, महिला 157, अन्य 0, कुल 574

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष/ सचिव यथा भारतीय जनता पार्टी,इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, लोक जनशक्ति पार्टी ,लोक समता पार्टी उपस्थित थे । <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
नेपाल के झापा जिले के दमक में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 35 हजार रुपये मूल्य के संदिग्ध जाली भारतीय नोट के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 500 रुपये के 70 भारतीय नोट बरामद किए गए हैं। बरामद नोटों की कुल अंकित कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। जिला पुलिस कार्यालय, झापा के अनुसार, बुधवार शाम दमक नगरपालिका-6 स्थित देवकोटा चौक पर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, दमक की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध भारतीय मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर बीआर 37 जे 2708 बताया गया है।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास से 500 रुपये मूल्य के 70 भारतीय नोट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 25 वर्षीय अब्दुल माजिद और 26 वर्षीय रुवेद आलम के रूप में हुई है। दोनों बिहार के किशनगंज जिले के फतेहपुर, खनियाबाद-3 के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बरामद नोटों के सीरियल नंबरों में कई जगह समानता अथवा दोहराव पाया गया, जिससे नोटों के जाली होने का संदेह उत्पन्न हुआ। इसके बाद बरामद भारतीय मुद्रा को तकनीकी जांच और प्रमाणीकरण के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक, विराटनगर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि नोटों की तकनीकी जांच रिपोर्ट मिलने तथा अनुसंधान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध नोट उन्हें कहां से प्राप्त हुए और उनका इस्तेमाल कहां किया जाना था। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद होने की इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं। सूत्र।<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला अन्तर्गत मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा सूचित किया गया है कि जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु पंचायतवार 'सहयोग शिविर आयोजित किया जाना है। जन शिकायतों के सुलभ तरीके से प्राप्त कराने/करने तथा उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार 'सहयोग शिविर का आयोजन करने का निदेश प्राप्त है। इसी क्रम में सरकार के सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि "यदि उक्त प्रथम तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहने की स्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को निर्धारित स्थल पर किया जायेगा एवं साथ ही यह भी निदेश है कि सभी पंचायतों / नगर निकाय के सभी वार्डों का सहयोग शिविर से एक बार आच्छादित हो जाने के उपरांत उसी चक्रानुक्रम में पुनः सहयोग शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।

 तदालोक में जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि माह के प्रथम मंगलवार दिनांक 06.10.2026 को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करेंगे ।
 नामित पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को निदेश है कि वे पंचायतवार सहयोग शिविर के आयोजन के क्रम में प्राप्त होने वाले आवेदनों का संधारण एवं निराकरण हेतु निम्नरूपेण कार्रवाई सुनिश्चित करेंगेः-

1. आयोजन स्थल पर आमजनों को स-सम्मान बैठाने हेतु सभी व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था समय पूर्व संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से सम्बय स्थापित कर कराना सुनिश्चत करेंगे।

2. शिविर हेतु 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गयी है। तदालोक में शिविर हेतु आवेदनों की प्राप्ति प्रतिदिन की जानी है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहयोग शिविर के आयोजन के पूर्व चिन्हित स्थलों पर आवेदन प्राप्त करने हेतु अपने स्तर से कोषांग का गठन करते हुये प्राप्त होने वाले आवेदनों का विधिवत पंजी में संधारण कराना सुनिश्चित करेंगे एवं उसके निराकरण की कार्रवाई समयपूर्व करना सुनिश्चित करेंगे तथा तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला स्तरीय गठित कोषांग को भी समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

3. प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिनियमों/योजनाओं के निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा, जिसकी लिखित सूचना शिविर में आवेदक को दी जायेगी।

4. शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों/शिकायतों को पंजीकृत किया जायेगा तथा शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते हुये जन शिकायत निवारण आदि से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

5. सभी सहयोग शिविर के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व), किशनगंज / अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज/भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज एवं सभी अंचल अधिकारी अपने-अपने न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित वादों/मामलों की सूची का प्रदर्शन करेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को लंबित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो जाये। इसलिए अपर समाहर्ता (राजस्व), किशनगंज / अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज / भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज एवं सभी अंचल अधिकारियों को निदेश है कि वे संबंधित पंचायत जहां सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है उक्त पंचायत में सहयोग शिविर आयोजन होने से पूर्व उस पंचायत से राजस्व संबंधित सभी न्यायिक एवं अन्य मामलों का नियमानुसार निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

6. केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में स्थानीय स्तर पर आम जनों को दी जाएगी।

7. सहयोग शिविर की अध्यक्षता करने वाले पदाधिकारियों को निदेश है कि वे शिविर की समाप्ति के बाद अधोहस्ताक्षरी को एक संक्षिप्त विवरण समर्पित करेंगे जिसमें आवेदकों/वादों के निष्पादन में संतोषजनककाम नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूचना उपलब्ध करायेंगे जिसके आधार पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश है कि वे  निर्धारित पंचायतों में शिविर के आयोजन हेतु निर्धारित स्थलों पर सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों समय पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, किशनगंज जिला को निदेश है कि वे अपने-अपने प्रखंड अन्तर्गत दिनांक 06.10.2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पूर्व / सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करते हुये प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, किशनगंज दिनांक 06.10.2026 को पंचायतवार आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के आयोजन हेतु अध्यक्ष के रूप में नामित पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी के साथ आवश्यकतानुसार पुरूष/महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा किशनगंज प्रखंड अन्तर्गत महीनगाँव पंचायत में आहुत सहयोग शिविर में भाग लिया जायेगा। 
तदनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज समी आवश्यक तैयारियाँ समयपूर्व करना सुनिश्चित करेंगे।

 प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को निदेश है कि उपर्युक्त निर्देशों के आलोक में जिलान्तर्गत पंचायतवार आयोजित होने वाले "सहयोग शिविर" का सफलतापूर्वक संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय।

सभी प्रखंडों में दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को सहयोग शिविर कार्यक्रम हेतु चयनित पंचायत निम्नवत है :-

किशनगंज -महिनगांव, मोतीहार तालुका ।
टेढ़ागाछ -धबैली ,भोरहा ,हाटगांव ।
बहादुरगंज -मोहम्मद नगर, समेशर गोवा,गुआबाड़ी ।
 दिधलबैंक -पत्थरघट्टी, लोहागाड़ा ,सतकौआ । कोचाधामन -काठामाठा, पुरंदाह,भगाल । 
 पोठिया - दामलबाड़ी , सारोगोड़ा , शीतलपुर । ठाकुरगंज - भोगडाबर , भोलमारा , खारुदह । <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
बिहार में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय पर आयोजन पर फिलहाल रोक लग गई है। राज्य सरकार द्वारा पंचायतों और वार्डों की सीमाओं के पुनर्गठन (परिसीमन) और नए प्रशासनिक नियमों के लागू होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हो रही है।

इस चुनावी प्रक्रिया के पिछड़ने की मुख्य वजह राज्य में व्यापक स्तर पर चल रहा परिसीमन का काम है। सरकार की योजना के अनुसार, लगभग 7,500 की जनसंख्या के आधार पर एक नई पंचायत का गठन किया जा रहा है। इस बड़े बदलाव से राज्य भर की पंचायतों और उनके वार्डों के ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल होना तय माना जा रहा है।

पंचायत चुनाव नए आरक्षण रोस्टर पर
परिसीमन के अलावा, चुनाव से जुड़े प्रशासनिक और कानूनी मापदंडों को पूरा करने में भी समय लग रहा है। इस बार पंचायत चुनाव नए आरक्षण रोस्टर और तीसरे चक्र के पदवार आरक्षण नियमों के तहत आयोजित किए जाने हैं। इसके तहत जिन सीटों पर लगातार दो बार से आरक्षण लागू था, वहां के समीकरण अब बदल जाएंगे।

इसके साथ ही, पिछड़े वर्ग के आरक्षण को पारदर्शी बनाने के लिए गठित डेडिकेटेड कमीशन (समर्पित आयोग) की रिपोर्ट और आवश्यक सरकारी मंजूरियां हासिल करने में प्रशासनिक समय लग रहा है।

अगले साल होगा पंचायत चुनाव
इन सभी तकनीकी औपचारिकताओं, आपत्ति-निवारण और नए रोस्टर की मंजूरी के कारण चुनावी शेड्यूल आगे खिसक गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके चुनाव कराना अब अगले साल (2027) तक संभव हो पाएगा।

इस फैसले से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भावी प्रत्याशियों का इंतजार बढ़ गया है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने की तैयारियां चल रही हैं। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ टू बहादुरगंज जाने वाली मुख्य सड़क मटियारी हाट के पास सड़क किनारे बालू जमाव रहने के कारण जाम समस्या उत्पन्न हो गई और राहगीरों को आवागमन करने में हो रही है परेशानी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला के पूर्व मुखिया जगदिश प्रसाद साह की निधन पर पुरा पंचायत शोक में डूबा 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
02 अक्तूबर 2026 जन सुराज पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर पटना के बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने अन्य साथियों के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=NewYork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर जीविका दीदियों ने रिफॉर्म दिवस शुभारंभ के रूप में मनाया। 

जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका दीदियाँ इस अवसर पर ग्राम सभाओं के माध्यम से नागरिक केंद्रित सुधारों, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, ग्राम सभाओं के माध्यम से संबंधित पहलों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने जैसे जन भागीदारी के कार्यों में शामिल हुईं।

 इस मौके पर जीविका सामुदायिक संगठनों में जीविका के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन के साधन अपना कर उद्यमिता से लखपति बनने को लेकर चर्चा की गई। 
ग्राम समृद्धि क्षमतावर्द्धन योजना को लेकर जन भागीदारी विषयों पर बैठकें की गई।
 गाँव पंचायत के विकास की रूपरेखा पर राय रखी गई। प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास ने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा सामुदायिक संगठनों में नशा मुक्ति शपथ, गाँव में नशा मुक्ति रैली निकली गई।
रंगोली,मेंहदी इत्यादि रचनात्मक तरीके से जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता युवा पेशेवर मिराज ने कहा कि गाँधी जयंती के अवसर पर जीविका दीदियों ने सामूहिक श्रम से स्वच्छता का संदेश दिया। 
दीदियों ने सामूहिक रूप से सड़कों, नालियों की साफ-सफाई कार्य किया। 
इस मौके पर  सामूहिक रूप से पौधरोपण कर जीविका दीदियों ने प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनभागीदारी का संदेश दिया। <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत-शत नमन। 

किशनगंज जिला में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस कार्यालय एवं रमजान पुल स्थित गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने की मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक कमरुल होदा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का नेतृत्व किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल ने किया।
कार्यक्रम में किशनगंज नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. लाल, विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन, जिला उपाध्यक्ष तौसीफ़ अंजार, OBC प्रदेश महासचिव सम्भू यादव, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अंसारी, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष कमरूल होदा, जिला सचिव सुमेंद्र बहादुर, किशनगंज नगर महासचिव तनवीर आलम, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद सलाम, नगर उपाध्यक्ष मो. हबीब, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष गौतम साह, युवा कांग्रेस नगर महासचिव शुभम कुमार, वरिष्ठ नेता अबूबकर, कांग्रेस नेता मो. आसिफ, युवा कांग्रेस नेता मो. आबिद, युवा कांग्रेस नगर सचिव आकाश दास, कांग्रेस नेता रियाजुल, युवा कांग्रेस नेता मो. आमिर, कांग्रेस महासचिव मो. शम्सुद्दीन सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों और विचारों को याद किया।
महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ प्रखंड के पूर्व मुखिया का निधन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाने के क्रम में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान लोगों ने नम आंखों से दिवंगत पूर्व मुखिया को अंतिम विदाई दी। उनके निधन से पंचायत सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है।वही पूर्व मुखिया की निधन की दुखत खबर सुनकर पूर्व विधायक अंजार, एनडीए विधायक प्रत्याशी भाई कलीमुद्दीन उसके नीज निवास पैकटोला गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किए <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय निकट में उम्मती रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बहादुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अंजार धीमी एवं एनडीए विधायक प्रत्याशी भाई कलीमुद्दीन ने फिता काटकर उद्घाटन किया,स्थान फुलबड़ीया टू टेढ़ागाछ मेन रोड उत्तर ग्रामीण बैंक के निकट उम्मती रेस्टोरेंट प्रो० ज़ाकिर आलम,
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 01.10.2026 को पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा ठाकुरगंज पुलिस निरीक्षक अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों का विस्तृत जायजा लिया गया।इस दौरान पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक-01.10.2026 को जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस कप्तान संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के द्वारा गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। वही निरीक्षण के क्रम में चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच, आवागमन की निगरानी एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं तत्परता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदिश प्रसाद साह के निधन की दुखत खबर सुनकर पहुंचे एनडीए विधायक प्रत्याशी भाई कलीमुद्दीन उसके नीज निवास पैकटोला गांव जहां उनके परिजनों से मिलकर दुःख जताया <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत किशनगंज जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया।
 यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।इस दौरान  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला/ पुरुष  खिलाड़ी पूरे खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया,SGFI के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। वही जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SGFI प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>