किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की उपस्थिति में कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत डेरामारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत के साथ कोचाधामन प्रखंड के तीन पंचायतों में क्रमशः डेरामारी,पाटकोई कला एवं तेघरिया में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डेरामारी में जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार , ग्राम पंचायत तेघरिया में संयुक्त सचिव -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री जफर आलम एवं पाटकोई कला में अपर समाहर्ता (राजस्व), श्री अमरेंद्र कुमार पंकज की उपस्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया ।
ग्राम पंचायत तेघरिया में शिविर में 7 आवेदन प्राप्त हुए ,पाटकोई कला में 26 जबकि डेरामारी में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए।
सभी प्राप्त आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण त्वरित कार्रवाई हेतु पोर्टल पर एंट्री कर संबंधित विभाग को दिया गया है जिसे 30 दिवस के अंदर निष्पादित किया जाना है।
जिला पदाधिकारी द्वारा डेरामारी पंचायत भवन में संपूर्ण परिसर का मुआयना किया गया वृक्षारोपण किया गया एवं सभी विभागों के सहयोग शिविर के काउंटरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है सभी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना, अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी किसी तरह के कठिनाई का सामना न करना पड़े उसी का प्रयास सहयोग शिविर है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान के द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि कैंप के बाद भी आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी किसी भी आमजन को यदि कठिनाई का सामना करना पड़ता है, उनका काम करवाने में परेशानी होता है तो सहयोग पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया गया कि डेरामारी पंचायत में गत सहयोग शिविर 02 जून 2026 को हुआ था,जिसमें कुल 111 आवेदन डेरामारी पंचायत में आए सभी का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन कर दिया गया।उसके बाद भी गत शिविर के बाद आवेदन की प्रक्रिया सतत चलती रही जिसमें 15.09.2026 तक 167 आवेदन प्राप्त हुए।
द्वितीय शिविर के तैयारी से पूर्व विभिन्न विभागों के कुल ब167 आवेदन केवल डेरामारी पंचायत में प्राप्त हुए हैं,जिसमें 130 का निष्पादन हो गया जबकि 37 आवेदन प्रक्रियाधीन है।
ग्राम पंचायत डेरामारी के मुखिया शाहबाज आलम द्वारा जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना की गई।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच उमैर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अंचलाधिकारी, सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी समेत सभी विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मियों के अलावे संबंधित जनप्रतिनिधि गण एवं सैकड़ो की संख्या में महिला/ पुरुष स्थानीय ग्रामीण गण उपस्थित रहे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #viralpost #2026Goals #newyork