किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
जिला पदाधिकारी द्वारा माह सितम्बर 2026 में खनन विभाग की कार्यों की समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा दिये गये लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के साथ अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुये पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
माह सितंबर 2026 में जिला खनन कार्यालय, किशनगंज द्वारा इसी क्रम में 39 छापेमारी करते हुये अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कृत कार्रवाई में 03 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 05 प्राथमिकी दर्ज की गई।
माह सितंबर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त 09 वाहनों को जप्त करते हुए कुल-16.33 लाख दण्ड अधिरोपित किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कृत कार्रवाई में कुल-576 छापेमारी करते हुये 36 प्राथमिकी दर्ज कर कुल-157 वाहनों को जप्त कर कुल-395.30 लाख दण्ड अधिरोपित किया गया।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कृत कार्रवाई में कुल-410.36 लाख रूपये की वसूली की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक,खान एवं भूतत्व सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #videogames #vacaciones #newyork #2026Goals