*अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर भागलपुर में शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी का आयोजन*
*जिला परिषद भागलपुर में डीडीसी एवं जनप्रतिनिधियों ने ली बाल विवाह उन्मूलन की शपथ, विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त समाज का संदेश*
*दिनांक 27 नवम्बर 2026:-* अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस (International Day for the Elimination of Child, Early and Forced Marriage) के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के तत्वावधान में जिलेभर में शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला परिषद, भागलपुर परिसर में उप विकास आयुक्त (DDC), भागलपुर सहित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ग्रहण कर अभियान का शुभारंभ किया। सभी ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, असानंदपुर, भागलपुर तथा उर्दू गर्ल्स मध्य विद्यालय, बरहपुरा, भागलपुर सहित अन्य विद्यालयों में छात्राओं एवं शिक्षकों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम एवं संवाद के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।इन कार्यक्रमों में *जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS)*, *भागलपुर श्रीमती अनुपमा कुमारी* की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। साथ ही महिला एवं बाल विकास निगम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक *(DPM)*श्री मनीष शंकर, जिला मिशन समन्वयक *(DMC)* *श्री तबरेज खान,* *फाइनेंशियल लिटरेसी स्पेशलिस्ट श्री अभिषेक सुमन* एवं *जेंडर स्पेशलिस्ट श्री विवेक कुमार* की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने बाल विवाह उन्मूलन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा इस सामाजिक कुरीति के विरुद्ध सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया।कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं से बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता एवं सामाजिक जागरूकता को आवश्यक बताया गया।महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर द्वारा बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जिले में निरंतर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि बाल विवाह मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Icds Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Bhagalpur, Bihar | Nov 27, 2026