*सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनता दरबार में 48 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजे गए मामले*
भागलपुर, दिनांक 27 नवंबर 2026।
आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत अपर समाहर्ता (आपदा), भागलपुर की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में आम नागरिकों के विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 48 आवेदनों पर सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान प्राप्त अधिकांश आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त भू-अर्जन, आपूर्ति, नगर निगम, शिक्षा, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले भी प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को भेजा गया।
जनता दरबार में प्राप्त प्रमुख मामलों में कहलगाँव प्रखंड के लालापुर भदेर निवासी श्री राजकिशोर साह द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन समर्पित किया गया, जिसे आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर समाहर्ता, राजस्व शाखा को भेजा गया।
जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar