भागलपुर, 09 सितंबर 2026:- माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव, भागलपुर द्वारा सुलतानगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धाँधी बेलारी स्थित के०एम० कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, हेलिपैड की तैयारियों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, यातायात के सुचारू संचालन तथा सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
Bhagalpur, Bihar | Sep 10, 2026