*उप विकास आयुक्त, रवि राकेश, वि0प्र0से0 द्वारा गोराडीह प्रखण्ड के सभागार में कायाकल्प अभियान की समीक्षा की गई*
*दिनांक 26 नवम्बर 2026:-* कायाकल्प अभियान अन्तर्गत प्रगति की समीक्षा के क्रम में उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि लंबित तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति का निस्तारण एवं पूर्ण किये गये कार्यों को पोर्टल आज ही अद्यतन करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण फोटो ग्राम का एलवम तैयार कर समर्पित करने का भी निदेश दिया गया। भूमिहीन विद्यालय, आँगनकाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु संबंधित विभाग के प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी अनपत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया सरकार की प्राथममिकता वाली सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करेंगे।
विकसित भारत- जी.राम.जी. की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ग्राम पंचायत सालपुर, उस्तु एवं नदियाम की प्रगति सभी आयामों में असंतोषप्रद है। संबंधित पंचायत रोजगार सेवक के कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
समीक्षा बैठक में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत जी. राम. जी., जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0ए0, सिविल सर्जन, भागलपुर के प्रतिनिधि, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सन्हौला, अंचलाधिकारी, सन्हौला एवं प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारी, उपस्थित थे।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
#CMSamrat
#samratchoudhary
9 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 26, 2026