*उप विकास आयुक्त, रवि राकेश, वि0प्र0से0 द्वारा सन्हौला प्रखण्ड अन्तर्गत विकसित भारत जी.राम.जी. योजना का निरीक्षण किया*
*दिनांक 26 नवम्बर 2026:-* विकसित भारत जी.राम.जी. भवन, सन्हौला का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेशित किया गया है कि भवन में आवश्यक मरम्मति कार्य कराना सुनिश्चित करें। आदर्श वारी उच्च विद्यालय, सन्हौला में निर्माणाधीन खेल मैदान (प्रक्कलित राशि 2,62,000/- रूपये) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कब्बडी कोर्ट में आवश्यकतानुसार मिट्टी भाराई करने, बैडमिंटन एवं वॉलीवाल कोर्ड का निर्माण अविलम्ब पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी, सन्हौला को निदेश दिया गया कि इसकी सतत अनुश्रवण एवं निरीक्षण करते हुए कार्य को अविलम्ब पूर्ण करायें।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 26, 2026