Public App Logo
Profile Picture

Bhagalpur District Administration

@DPROBhagalpur
855Followers
0Following
*दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित*

*विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः रहेगा प्रतिबंध, सभी जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य*

भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूजा महासमिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, कालीबाड़ी पूजा समिति सहित विभिन्न पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखीं। इनमें सड़कों की सफाई एवं मरम्मती, विसर्जन घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, गांगटा पोखर की सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, पूजा पंडालों में पर्याप्त महिला पुलिस बल की व्यवस्था तथा विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग सहित अन्य बिंदु शामिल रहे।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, पवित्रता एवं शक्ति की उपासना का पर्व है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम को पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लीचिंग एवं चूना का छिड़काव तथा कचरे का समय पर, यथासंभव रात्रि में, उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने पूजा समितियों से अपील की कि पंडालों के आसपास एवं सड़कों के दोनों ओर इस प्रकार खोमचा या ठेला नहीं लगवाया जाए जिससे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं प्रशासनिक वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो। चिमकी लाइट को भी कम से कम 16 फीट की ऊंचाई पर लगाने का आग्रह किया गया, ताकि यातायात सुचारू रहे।

बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल निर्माण से पूर्व उचित कार्ययोजना एवं मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया। पूजा समितियों से अपने स्वयंसेवकों को पहचान पत्र/बैज के साथ रखने तथा रात्रि में कम से कम दो-तीन स्वयंसेवकों की पंडाल में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा पूजा पंडालों के आसपास भी पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा तथा सभी जुलूस लाइसेंस प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इसकी जानकारी मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को दी जाएगी। उन्होंने सभी से यातायात संबंधी निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने की अपील की।

उन्होंने पूजा समितियों से पंडाल के आकार के अनुरूप पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने तथा अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडालों में बालू एवं पानी से भरे ड्रम की व्यवस्था रखने को कहा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने से किसी छोटी घटना को बड़ी घटना में बदलने से रोका जा सकता है।

बैठक में उप विकास आयुक्त एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि रात्रि 10:00 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाए तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, प्रतिमा की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का निर्देश दिया गया, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

बैठक में सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष तथा जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bhagalpur Police
समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

*दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित*

*विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः रहेगा प्रतिबंध, सभी जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य*

भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूजा महासमिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, कालीबाड़ी पूजा समिति सहित विभिन्न पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखीं। इनमें सड़कों की सफाई एवं मरम्मती, विसर्जन घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, गांगटा पोखर की सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, पूजा पंडालों में पर्याप्त महिला पुलिस बल की व्यवस्था तथा विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग सहित अन्य बिंदु शामिल रहे।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, पवित्रता एवं शक्ति की उपासना का पर्व है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम को पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लीचिंग एवं चूना का छिड़काव तथा कचरे का समय पर, यथासंभव रात्रि में, उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने पूजा समितियों से अपील की कि पंडालों के आसपास एवं सड़कों के दोनों ओर इस प्रकार खोमचा या ठेला नहीं लगवाया जाए जिससे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं प्रशासनिक वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो। चिमकी लाइट को भी कम से कम 16 फीट की ऊंचाई पर लगाने का आग्रह किया गया, ताकि यातायात सुचारू रहे।

बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल निर्माण से पूर्व उचित कार्ययोजना एवं मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया। पूजा समितियों से अपने स्वयंसेवकों को पहचान पत्र/बैज के साथ रखने तथा रात्रि में कम से कम दो-तीन स्वयंसेवकों की पंडाल में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद क
07 अक्टूबर 2026।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित*

भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026।
बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के निर्वाचन के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के उद्देश्य से मतदान पदाधिकारियों यथा पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण आज समीक्षा भवन, भागलपुर में प्रथम एवं द्वितीय पाली में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया।
  प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को मतदान दिवस से संबंधित प्रक्रियाओं, त्वरित संदर्भ सामग्री, मतपत्र अंकित करने के नियम, मतदान केंद्र के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं, मतदान दल के कार्य एवं दायित्व, मतदान समाप्ति की प्रक्रिया, मतपत्र लेखा एवं सीलिंग प्रक्रिया, कानूनी चेतावनियों तथा निर्वाचन से संबंधित विशेष नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक निर्देशों एवं दिशा-निर्देशों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। प्रशिक्षुओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का व्यावहारिक एवं प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि मतदान दिवस पर सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप सुचारू रूप से संपादित किए जा सकें।
  यह  प्रशिक्षण वरीय नोडल पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, जिला प्रशिक्षण कोषांग, भागलपुर के निर्देशानुसार दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री चंदन कुमार सहित मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री ओज कुमार सिंह, श्री आशुतोष, श्री चंद्र मिश्रा, श्री अमरनाथ झा, श्री मोहम्मद मुस्ताक, श्री प्रवीण कुमार, श्री मोहम्मद हसनैन, श्री विनीत मिश्रा, श्री हिमांशु शेखर ठाकुर, श्री आलोक कुमार  उपस्थित रहे।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=election nis:value=election nis:enabled=true nis:link/>
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर निगम, भागलपुर द्वारा सैनडिस्क कंपाउंड में विशाल रंगोली ‘सेवा के रंग’ का निर्माण हुआ* 

*भागलपुर 07 अक्टूबर 2026:-* सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर निगम, भागलपुर द्वारा सैनडिस्क कंपाउंड में विशाल रंगोली ‘सेवा के रंग’ का निर्माण किया गया। अभियान की निर्धारित थीम ‘सेवा मेरा योगदान—सेवा के रंग, आभार एवं कम्पोस्टिंग’ को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
विशाल रंगोली ने सैनडिस्क कंपाउंड में आने वाले लोगों एवं शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया तथा अभियान के उद्देश्यों को रचनात्मक माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है तथा ‘सेवा’ केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना है।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम की कार्य योजना के अनुरूप किया गया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कम्पोस्टिंग तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना और ‘सेवा’ की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना है। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया गया।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, 
भागलपुर
*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा*

भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026।
उप विकास आयुक्त, भागलपुर श्री रवि राकेश, बि.प्र.से. की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय वेश्म में जिला योजना कार्यालय, भागलपुर तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल-1, भागलपुर एवं कार्य प्रमंडल-2, नवगछिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मंदिर चहारदीवारी निर्माण योजना एवं कब्रिस्तान घेराबंदी योजना सहित पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 18वीं विधानसभा (वर्ष 2021-22 से 2025-26) के तहत कुल 1,436 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 33 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। वहीं, 18 योजनाओं को रद्द करने हेतु विभाग को पत्राचार किया गया है।

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की 01 योजना का कार्य प्रगति पर है।

मंदिर चहारदीवारी निर्माण योजना के अंतर्गत कुल 23 योजनाएँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा 05 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

कब्रिस्तान घेराबंदी योजना के अंतर्गत कुल 179 योजनाओं में से 176 योजनाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। शेष योजनाओं में 01 योजना रद्द तथा 02 योजनाएँ न्यायालय में मामला लंबित रहने के कारण लंबित हैं।

बैठक में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। निर्धारित 84 के लक्ष्य के विरुद्ध 36 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जबकि 08 स्थल विभिन्न कारणों से बाधित हैं। उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को निर्देश दिया कि विवादित 08 स्थलों का सतत अनुश्रवण करते हुए आवश्यक समन्वय के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल-1, भागलपुर एवं कार्य प्रमंडल-2, नवगछिया को निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं का स्थल निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा कार्यों की नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, भागलपुर, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल-1, भागलपुर एवं कार्य प्रमंडल-2, नवगछिया तथा सभी संबंधित सहायक अभियंता उपस्थित थे।

जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 भागलपुर
Video 6
*पूजा पर्व के अवसर पर भागलपुर–कटिहार–भागलपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन*

*ट्रेन संख्या 03409/03410 का 55-55 फेरे प्रतिदिन होगा परिचालन*

भागलपुर, 06 अक्टूबर 2026। पूजा पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे द्वारा भागलपुर–कटिहार–भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन संख्या 03409/03410 के परिचालन का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित अवधि में प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

🚆 ट्रेन संख्या 03409 — भागलपुर से कटिहार

ट्रेन संख्या 03409 भागलपुर–कटिहार विशेष का परिचालन 07 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान कुल 55 फेरे लगाए जाएंगे।

भागलपुर से यह ट्रेन शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा रात्रि 11:10 बजे कटिहार पहुंचेगी। 03409  03410 BGP-KIR-BGP Special train  TOD during Puja Festival-2026.pdf

🚆 ट्रेन संख्या 03410 — कटिहार से भागलपुर

ट्रेन संख्या 03410 कटिहार–भागलपुर विशेष का परिचालन 08 अक्टूबर 2026 से 01 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान कुल 55 फेरे लगाए जाएंगे।

कटिहार से यह ट्रेन प्रातः 6:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा दोपहर 12:05 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

📍 *प्रमुख स्टेशनों पर समय और स्टेशनवार समय-सारणी*

*03409 भागलपुर–कटिहार विशेष ट्रेन* :
भागलपुर 17:30 → अकबरनगर 17:52/17:53 → सुल्तानगंज 18:03/18:05 → कल्याणपुर रोड 18:14/18:15 → बरियारपुर 18:23/18:25 → रतनपुर 18:38/18:40 → मुंगेर 19:30/19:35 → सबदलपुर 19:49/19:51 → खगड़िया 20:09/20:11 → मानसी 20:30/20:32 → MSK (स्टेशन कोड) 20:53/20:55 → थाना बिहपुर 21:14/21:16 → नवगछिया 21:31/21:33 → कुरसेला 22:01/22:03 → करागोला रोड 22:19/22:20 → कटिहार 23:10 बजे।

*03410 कटिहार–भागलपुर विशेष ट्रेन* :
कटिहार 06:35 → करागोला रोड 07:00/07:02 → कुरसेला 07:15/07:17 → नवगछिया 07:33/07:35 → थाना बिहपुर 07:50/07:52 → MSK (स्टेशन कोड) 08:28/08:30 → मानसी 08:42/08:44 → खगड़िया 08:54/08:56 → सबदलपुर 09:58/10:00 → मुंगेर 10:25/10:30 → रतनपुर 10:50/10:51 → बरियारपुर 10:57/10:59 → कल्याणपुर रोड 11:05/11:06 → सुल्तानगंज 11:21/11:23 → अकबरनगर 11:40/11:41 → भागलपुर 12:05 बजे। 

🚉 ट्रेन की संरचना

विशेष ट्रेन के प्रारंभिक चरण में 17 कोच (15 GS/GSCN अनारक्षित एवं 2 SLRD) होंगे। इसके बाद 12 CAR MEMU संरचना के साथ ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन का परिचालन विद्युत कर्षण से होगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन का किराया प्रचलित नियमों एवं रेलवे बोर्ड के समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। ट्रेन में पानी एवं सफाई की व्यवस्था भागलपुर एवं कटिहार में की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं टिकट संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर यात्रा करें।

ज़िला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
Video 8
Video 9
सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार का उप विकास आयुक्त, भागलपुर द्वारा निरीक्षण*

भागलपुर, दिनांक 06 अक्टूबर 2026। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाथनगर प्रखंड में दिनांक 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक *“सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार”* का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 06.10.2026 को उप विकास आयुक्त, भागलपुर श्री रवि राकेश द्वारा नाथनगर प्रखंड में आयोजित “सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया तथा शिविर में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में आज कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सा, कृषि/आत्मा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वच्छता, आवास, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, आपूर्ति, श्रम प्रवर्तन, कल्याण, विद्युत, भवन निर्माण, ग्रामीण कार्य, आपदा प्रबंधन, पुलिस, जीविका एवं सहकारिता सहित विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों का विभागवार संधारण करते हुए उनका ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में “सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” में पहुंचकर अपने आवेदन एवं शिकायतें संबंधित विभाग के स्टॉल पर दर्ज कराएं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
प्रखंड प्रशासन, नाथनगर द्वारा शिविर के सफल आयोजन एवं आम नागरिकों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने हेतु सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी में सहयोग शिविर का आयोजन*

*भागलपुर, दिनांक 06 अक्टूबर 2026:-* भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी में आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। शिविर में उपस्थित आमजनों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर *जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय* ने आमजनों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
*वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव* द्वारा भी शिविर में उपस्थित लोगों से बातचीत की गई तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। उन्होंने आमजनों को प्रशासन एवं पुलिस से संबंधित आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।
वहीं, *भूमि सुधार उप-समाहर्ता, सदर भागलपुर श्रीमती अपेक्षा मोदी* द्वारा भी शिविर में उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
आमजनों को बताया गया कि *सहयोग शिविर* एक सरकारी शिविर है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं विभागीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाती है। साथ ही, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संधारण करते हुए संबंधित मामलों को नियमानुसार निष्पादित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजनों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा सरकारी सेवाओं को अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित थे।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, 
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति
भागलपुर, 06 अक्टूबर 2026

*आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित*

नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर जिले के आकांक्षी प्रखंडों—जगदीशपुर, सबौर, सन्हौला, पीरपैंती एवं सुल्तानगंज—में कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा की गई।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा कुल 38 सूचकांकों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाती है, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं आधारभूत संरचना शामिल हैं। बैठक में संबंधित विभागों को सूचकांकों में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 07 सूचकांकों की समीक्षा की गई, जिनमें ANC Registration, Institutional Deliveries, Low Birth Weight Babies, Tuberculosis (TB), National Quality Assurance Standards, Hypertension एवं Diabetes Screening शामिल हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन सूचकांकों में कमी है, उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जागरूकता बढ़ाने के लिए ASHA एवं ANM के माध्यम से Door-to-Door Campaign चलाने तथा ANC Survey कराकर पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। Low Birth Weight Babies में सुधार के लिए Teenage Pregnancy को रोकने, Nutritional Food उपलब्ध कराने एवं Anemia की पहचान करने पर विशेष जोर दिया गया।

पोषण क्षेत्र के 07 सूचकांकों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि जिन महिलाओं एवं बच्चों को पूरक पोषण आहार नियमित रूप से प्राप्त नहीं हो रहा है, उन्हें सेविका, सहायिका एवं अन्य कर्मियों के सहयोग से Track कर आवश्यक Counselling की जाए।

शिक्षा क्षेत्र में 11 सूचकांकों की समीक्षा की गई। Drop Out होने वाले छात्र-छात्राओं को टोला सेवक के माध्यम से Track करने तथा विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार के लिए विभिन्न विद्यालयों में Extra Class एवं Monthly Test आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि Learning Based Outcome में सुधार हो सके।

कृषि क्षेत्र से संबंधित 05 सूचकांकों की समीक्षा करते हुए PM-Kisan योजना से वंचित पात्र लाभुकों को चिन्हित कर योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

आधारभूत संरचना के 05 सूचकांकों की समीक्षा के क्रम में नल-जल योजना से छूटे हुए टोलों का सर्वे कर उन्हें योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही Live Bharat Net के संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायतवार समीक्षा करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड के सक्षम पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा चालू कराने का निर्देश दिया गया।

अंत में जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु सतत प्रयास करने का निर्देश दिया गया, ताकि संबंधित लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, निदेशक DRDA, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल पूर्वी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला योजना पदाधिकारी
भागलपुर
*पांचवीं ‘मंजूषा हटिया’ में लोककला और स्थानीय हुनर की रही धूम, 20 हजार रुपये से अधिक की कलाकृतियों की हुई बिक्री*

भागलपुर, 06 अक्टूबर 2026।
अंग प्रदेश की समृद्ध लोक परंपरा और प्राचीन लोकचित्रकला ‘मंजूषा कला’ के संरक्षण, संवर्धन एवं कलाकारों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित पांचवीं ‘मंजूषा हटिया सह लोक कला प्रदर्शनी’ आज उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, भागलपुर तथा भागलपुर संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों, कला प्रेमियों, आम नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन अलंकृता पाण्डेय, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी, भागलपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अंकित रंजन, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, भागलपुर, मंजूषा कला से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा कलाकार राजीवकांत मिश्रा, मनोज पंडित, उलूपी झा सहित बड़ी संख्या में कलाकार, कला प्रेमी एवं आमजन उपस्थित रहे।

मंजूषा हटिया में स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों एवं हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। इस दौरान 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की कलाकृतियों एवं हस्तनिर्मित सामग्री की बिक्री हुई। इस बार मंजूषा कला के पारंपरिक स्वरूप के साथ-साथ कलाकारों द्वारा किए जा रहे नए प्रयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मंजूषा टी-शर्ट, स्क्रीन प्रिंटिंग से तैयार कपड़े, जूट से बने क्राफ्ट वर्क, साड़ियां, दुपट्टे, रुमाल, बैग, मंजूषा शो-पीस, सजावटी पंखे सहित अनेक उपयोगी एवं सजावटी वस्तुओं को लोगों ने खूब पसंद किया और खरीदा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बाढ़ राहत शिविर में रहने वाले बच्चों द्वारा तैयार की गई मंजूषा कलाकृतियों की प्रदर्शनी रही। इन बच्चों ने राहत शिविर में आयोजित कला गतिविधियों के दौरान मंजूषा कला के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया था। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बच्चों द्वारा बनाई गई एक मंजूषा कलाकृति को स्वयं खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस पहल से बच्चों में अपनी कला एवं प्रतिभा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा और उपस्थित लोगों को भी यह संदेश मिला कि कला विषम परिस्थितियों में भी बच्चों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता का संचार कर सकती है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने मंजूषा हटिया की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय कला एवं कलाकारों को सीधे बाजार से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सराहनीय नवाचार है। उन्होंने कहा कि कला केवल प्रदर्शनी तक सीमित न रहे, बल्कि कलाकारों को उनके उत्पादों का उचित बाजार और व्यापक ग्राहक वर्ग उपलब्ध हो, इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने डिजिटल मार्केट एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से मंजूषा कलाकारों और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंजूषा जैसी लोककलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ते हुए आधुनिक माध्यमों और बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप नए प्रयोग किए जाने चाहिए, ताकि कलाकारों को कला के माध्यम से स्थायी आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकें।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि मंजूषा हटिया का आयोजन प्रत्येक माह प्रथम रविवार को भागलपुर संग्रहालय परिसर में किया जाता है। इस बार प्रथम रविवार को जितिया पर्व होने के कारण मंजूषा हटिया का आयोजन मंगलवार को किया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल कलाकृतियों की बिक्री करना नहीं है, बल्कि मंजूषा कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, कलाकारों के बीच संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ाना और स्थानीय कला को आम लोगों के जीवन से जोड़ना भी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आयोजन के साथ नए कलाकार जुड़ रहे हैं और नए दर्शक भी पहुंच रहे हैं। कलाकार पारंपरिक मंजूषा कला के साथ नए माध्यमों और नए उत्पादों पर प्रयोग कर रहे हैं। मंजूषा हटिया कलाकारों के लिए एक प्रकार का गेट-टुगेदर भी बन गया है, जहां वरिष्ठ कलाकार युवा कलाकारों से मिलते हैं, उनके कार्यों को देखते हैं और उन्हें मार्गदर्शन मिलता है। इससे कलाकारों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है तथा वे आर्थिक रूप से भी सबल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय कलाकारों के लिए कला, संवाद और बाजार—तीनों को एक साथ उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के बच्चों द्वारा जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित अतिथियों के समक्ष मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। बच्चों की प्रस्तुति ने आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिया और उपस्थित दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

मंजूषा हटिया की एक और विशेषता यह रही कि कलाकारों ने स्वयं दूसरे कलाकारों की कलाकृतियां खरीदकर एक-दूसरे की प्रतिभा का सम्मान किया। इससे कलाकारों के बीच सहयोग, आत्मीयता एवं सामूहिकता की भावना मजबूत हुई। कई कलाकारों ने अपने साथियों की कलाकृतियों को खरीदकर यह संदेश दिया कि स्थानीय कला के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की जिम्मेदारी केवल प्रशासन या खरीदारों की ही नहीं, बल्कि कलाकार समुदाय की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार मंजूषा टी-शर्ट, रुमाल, साड़ी, दुपट्टा, शो-पीस, पंखा, बैग एवं अन्य हस्तनिर्मित सामग्री खरीदी। पारंपरिक कला को आधुनिक उपयोगी वस्तुओं के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास को लोगों ने विशेष रूप से पसंद किया। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि मंजूषा कला को समकालीन जीवनशैली से जोड़कर नए बाजार की संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।

इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत टाउन हॉल में नाटक की प्रस्तुति देने वाले 35 कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन द्वारा कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस सम्मान से कलाकारों का उत्साहवर्धन हुआ तथा कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाले कलाकारों के प्रति जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित हुई।

पांचवीं मंजूषा हटिया के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कुमारी श्वेता, वरिष्ठ मंजूषा कलाकार एवं संयोजक, तथा सुरभि सुमन, युवा मंजूषा कलाकार एवं संयोजक को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंकित रंजन ने कहा कि कुमारी श्वेता एवं सुरभि सुमन ने आयोजन की तैयारियों एवं कलाकारों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों संयोजकों ने लगातार प्रयास करते हुए कई नए कलाकारों को भी मंजूषा हटिया से जोड़ा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और युवा कलाकारों का इस प्रकार मिलकर कार्य करना मंजूषा कला के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

मंजूषा कलाकारों ने आयोजन के सफल संचालन एवं कलाकारों को मंच तथा बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, भागलपुर तथा कला एवं संस्कृति विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने कहा कि नियमित रूप से आयोजित होने वाली मंजूषा हटिया के कारण उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने, नए ग्राहकों से जुड़ने और अपनी रचनाओं को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि लोककला का संरक्षण केवल उसके पारंपरिक स्वरूप को बचाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे कलाकारों की आजीविका, नए प्रयोग, आधुनिक बाजार और नई पीढ़ी से जोड़ना भी उतना ही आवश्यक है। मंजूषा हटिया इसी दिशा में भागलपुर की लोककला एवं कलाकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करने की निरंतर पहल है।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, 
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किए गए सेवा सेतु शिविर*

भागलपुर, 06 अक्टूबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में आज सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करना तथा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
शिविर में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजनों को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई।
शिविर के दौरान विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY), विकसित भारत ग्राम योजना (VB-GRAMG), स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G), प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)/जीविका, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY), जल जीवन मिशन, ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, शिविर में नागरिकों द्वारा पूर्व में दिए गए शिकायत एवं आवेदनों, विशेषकर दिनांक 25.09.2026 से शिविर की तिथि तक प्राप्त आवेदनों, के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। पात्र मामलों में समस्याओं के समाधान एवं लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए तथा आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला जन-संपर्क कार्यालय,
भागलपुर
Video 15
Video 16
*पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए आम नागरिक करें आवेदन*

भागलपुर। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ घरेलू बिजली बिल में कमी लाना तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

इस योजना के तहत इच्छुक उपभोक्ता PM Surya Ghar National Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया में सबसे पहले पोर्टल पर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण कर उपभोक्ता संख्या एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदक को Application ID प्राप्त होगी।

इसके बाद संबंधित DISCOM द्वारा आवेदन की तकनीकी जांच एवं स्वीकृति की जाएगी। स्वीकृति के पश्चात उपभोक्ता पोर्टल पर सूचीबद्ध/पंजीकृत वेंडर का चयन कर सोलर प्लांट की स्थापना करा सकेंगे। स्थापना से पूर्व छत की वर्तमान स्थिति की फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। चयनित वेंडर द्वारा स्वीकृत क्षमता के अनुसार रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।

स्थापना के बाद DISCOM द्वारा भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। तत्पश्चात नेट मीटर लगाया जाएगा तथा मीटरिंग एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सिस्टम के चालू होने के बाद पोर्टल पर कमीशनिंग की स्थिति अपडेट की जाएगी। सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद MNRE द्वारा Central Financial Assistance (CFA)/सब्सिडी स्वीकृत की जाएगी, जिसके बाद निर्धारित सब्सिडी राशि सीधे लाभुक के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

सब्सिडी का प्रावधान

सोलर प्लांट 
की क्षमता      केंद्रीय वित्तीय सहायता
1 किलोवाट।                ₹30,000
2 किलोवाट                     ₹60,000
3 किलोवाट या 
अधिक अधिकतम            ₹78,000

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल MNRE से मान्यता प्राप्त/पोर्टल पर सूचीबद्ध वेंडर के माध्यम से ही रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना कराएं तथा आवेदन एवं सब्सिडी की प्रक्रिया के संबंध में किसी अनधिकृत व्यक्ति या संस्था के झांसे में न आएं।

आवश्यक दस्तावेज

* आधार कार्ड
* उपभोक्ता संख्या/Consumer Account Number
* बैंक खाता विवरण
* मोबाइल नंबर
* पासपोर्ट साइज फोटो
* घर की छत की फोटो

योजना से संबंधित आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए PM Surya Ghar National Portal पर संपर्क किया जा सकता है।

ज़िला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
*दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर कटिहार–सबौर–कटिहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन*

*यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन संख्या 05782/05781 के परिचालन का निर्णय*

भागलपुर। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व, 2026 के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार–सबौर–कटिहार के बीच विशेष ट्रेन के परिचालन की अधिसूचना जारी की गई है। पूर्व रेलवे द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 05782/05781 का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

*ट्रेन संख्या 05782*(कटिहार–सबौर विशेष) का परिचालन 08 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक निर्धारित सोमवार, गुरुवार एवं रविवार को कुल 24 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन कटिहार से संध्या 04:50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 10:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी तथा रात्रि 11:00 बजे सबौर पहुंचेगी।

*ट्रेन संख्या 05781* (सबौर–कटिहार विशेष) का परिचालन 09 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक निर्धारित सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को कुल 24 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन सबौर से प्रातः 04:50 बजे प्रस्थान कर प्रातः 05:05 बजे भागलपुर पहुंचेगी तथा पूर्वाह्न 10:55 बजे कटिहार पहुंचेगी।

विशेष ट्रेन का ठहराव करहगोला रोड, कुरसेला, नवगछिया, थाना बिहपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर जंक्शन, मुंगेर, सुल्तानगंज एवं भागलपुर सहित निर्धारित स्टेशनों पर होगा।

*भागलपुर एवं आसपास के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण समय-सारणी इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ भेजी जा रही है।*

इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन का परिचालन मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में किया जाएगा तथा किराया रेलवे के प्रचलित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित होगा।

जिला प्रशासन द्वारा आम यात्रियों से अपील की जाती है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के परिचालन की निर्धारित तिथि, समय-सारणी एवं आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर।
समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-संपर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला में ‘बेटी जन्मोत्सव–कन्या रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन*

भागलपुर, 05 अक्टूबर 2026।
महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के डिस्ट्रिक्ट हब फॉर वुमन एंपावरमेंट (DHEW) द्वारा मिशन शक्ति योजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला में ‘बेटी जन्मोत्सव–कन्या रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 50 नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 13 नवजात कन्याओं के जन्म प्रमाण-पत्र उनके परिजनों को वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 6 कन्याओं की माताओं/परिजनों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति के जिला मिशन समन्वयक श्री तबरेज़ खान ने कन्या जन्म के महत्व तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में उपस्थित माताओं एवं परिजनों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान समान अधिकार एवं अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने परिवारों से बेटे और बेटी के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की अपील की।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री अभिषेक सुमन द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं परिजनों को वित्तीय साक्षरता, बचत, बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा डिजिटल वित्तीय लेन-देन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल प्रभारी श्री संजीव कुमार दास, बीएचएम श्री ओम कुमार गुप्ता, नवजात शिशुओं के माता-पिता एवं परिजन, नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल कर्मी तथा आशा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, बेटा-बेटी के बीच भेदभाव को समाप्त करना तथा महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

ज़िला जनसंपर्क क
समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति

*जनता दरबार में 68 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश*
भागलपुर, 05 अक्टूबर 2026।
“सात निश्चय-3” के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में कुल 68 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें सर्वाधिक आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त लंबित पेंशन, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, खनन विभाग, जे.पी. आंदोलन के तहत जे.पी. सम्मान योजना, बैंकिंग, भू-अर्जन एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
सुनवाई के क्रम में कहलगाँव प्रखंड के शिवनारायणपुर निवासी शेख हमीद, चौकीदार द्वारा ए.सी.पी. का लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा मामले को आवश्यक कार्रवाई एवं निष्पादन हेतु जिला सामान्य शाखा, भागलपुर को अग्रसारित किया गया।
वहीं, सुलतानगंज प्रखंड निवासी श्री सुशील कुमार द्वारा भू-अर्जन से संबंधित मामले को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। मामले को संबंधित कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
गोपालपुर, नवगछिया निवासी श्रीमती गुड़िया देवी द्वारा संबंधित कार्यालय में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की गई। इस पर जिलाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, नवगछिया एवं अंचलाधिकारी, गोपालपुर को मामले की जाँच कर एक सप्ताह के अंदर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, श्री राकेश रंजन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर, श्री अशोक कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, श्रीमती अपेक्षा मोदी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग, भागलपुर, श्रीमती सुभाषिनी प्रसाद,  जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री चंदन कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर बियाडा घाट पर फेरी सेवा के रैंप एवं आवागमन मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त*

*भागलपुर, 05 अक्टूबर 2026:-* प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर, श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को बियाडा घाट का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गंगा नदी में संचालित पानी के जहाज/फेरी सेवा के यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे।
प्रमंडलीय आयुक्त ने फेरी सेवा से यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने वाले स्थान पर रैंप की ढलान को सुगम बनाने, चढ़ने-उतरने के मार्ग को दुरुस्त करने तथा यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
उक्त निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा बियाडा घाट पर आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने वाले रैंप की ढलान को दुरुस्त कर दिया गया है तथा घाट तक आने-जाने वाले मार्ग को भी सुगम बनाया गया है।
जहाँ मार्ग पर जलजमाव अथवा पानी की स्थिति थी, वहाँ आवश्यक मिट्टी भराई कर मार्ग को दुरुस्त करते हुए आवागमन योग्य बनाया गया है। इससे यात्रियों के लिए फेरी सेवा तक पहुँचने तथा जहाज पर चढ़ने एवं उतरने में सुविधा सुनिश्चित हुई है।
अब बियाडा घाट से महादेवपुर घाट, नवगछिया की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को फेरी/जलयान सेवा का उपयोग करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। जिला प्रशासन द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं सुरक्षित चढ़ने-उतरने की व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है।

*उप निदेशक, जनसंपर्क*
*भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर*
*दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश*

*भागलपुर, 05 अक्टूबर 2026:-* वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर -सह- भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूजा आयोजन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बेगूसराय सहित दोनों प्रमंडलों के सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
बैठक में आयुक्त महोदय द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी संवेदनशील स्थलों की जानकारी संबंधित जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से प्राप्त की गई तथा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
आयुक्त महोदय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को थानाध्यक्षों के माध्यम से जिले के सभी पूजा पंडालों का अविलंब भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंडालों का निर्माण इस प्रकार कराया जाए कि आवागमन का मार्ग बाधित न हो। पूजा पंडालों के आसपास बिजली के लटके एवं ढीले तारों को अविलंब दुरुस्त कराने तथा पंडालों में अग्निशमन की आवश्यक व्यवस्था आयोजकों के माध्यम से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने तथा उसकी लगातार निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। निर्गत लाइसेंस में मूर्ति विसर्जन की तिथि एवं निर्धारित रूट का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया।
मेला अवधि के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडालों में साम्प्रदायिक भावनाओं को आहत करने वाले अथवा भड़काऊ कार्टून, झांकी आदि लगाने पर रोक तथा उच्च आवाज में लाउडस्पीकर/डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित करने को कहा गया।
थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय पर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी चिकित्सालयों एवं अग्निशमन कार्यालयों में आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध रखने तथा अनुमंडल स्तर पर क्यूआरटी (QRT) टीम का गठन सुनिश्चित करने को कहा गया।
मूर्ति विसर्जन के लिए पूर्व से घाटों का चयन कर उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा सभी घाटों पर गोताखोरों/एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। शहर में मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूरी करने को कहा गया। विजयादशमी/रावण वध के आयोजन स्थलों का समय पूर्व निरीक्षण करने तथा संभावित भीड़ का आकलन कर पर्याप्त संख्या में प्रवेश एवं निकास द्वार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश
• असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनसे बंधपत्र भरवाना सुनिश्चित किया जाए।
• जबरन चंदा वसूली पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए।
• प्रत्येक स्तर पर शांति समिति की सार्थक बैठक आयोजित की जाए। कार्यक्रमों के सफल निष्पादन में सहयोग की जिम्मेदारी शांति समिति के सदस्यों को भी दी जाए।
• विवादित स्थलों पर अलग से शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए।
•  पर्व के दौरान सिविल सोसाइटी के सदस्यों तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों का सहयोग लिया जाए।
• प्रत्येक प्रमुख पूजा पंडाल में सीसीटीवी अधिष्ठापित किया जाए तथा उसकी लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
• पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस तथा लाउडस्पीकर के लिए अनुज्ञप्ति उचित प्राधिकार द्वारा ही निर्गत की जाए। डीजे के संबंध में समय-समय पर निर्गत आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 
• जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान होने पर उसका समय पूर्व समाधान किया जाए।
• विसर्जन/जुलूस के दौरान बिजली के तारों अथवा पूजा पंडालों में शॉर्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाएं
• दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए नदी/तालाब के घाटों पर सुरक्षित जलस्तर तक रस्सी का घेरा बनाया जाए, ताकि विसर्जन करने वाले निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र से आगे न जाएं।
• विगत दिनों विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं विसर्जन के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर लोगों के डूबने से हुई मृत्यु की घटनाओं को देखते हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
• वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर नदियों के जलस्तर में वृद्धि की सूचना को देखते हुए नदी के विभिन्न घाटों पर गोताखोरों, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ एवं बचाव दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
• जिन स्थानों पर दुर्गा पूजा, विजयादशमी के मेले अथवा रावण वध के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उनके निकट रेलवे लाइन अथवा रेलवे क्रॉसिंग है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। मेला एवं रावण वध स्थलों पर आने-जाने वाले मार्गों पर भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
• पर्व के अवसर पर ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, मेलों, पूजा पंडालों, रावण दहन मेला तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर आवश्यक भीड़ प्रबंधन के उपाय करते हुए यातायात नियमन की पूर्व तैयारी कर ली जाए।
• सोशल मीडिया पर साइबर पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाए तथा आपत्तिजनक/भ्रामक सामग्री के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
• पर्व के दौरान लगातार प्रभावी पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
• जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों, जैसे मॉल, रेलवे स्टेशन, बड़ी दुकानें, बस अड्डा, टैक्सी स्टैंड, ऑटो स्टैंड, अस्पताल, हवाई अड्डा, मंदिर, पार्क आदि तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट स्थापित कर औचक जांच की जाए।
• जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित साइबर कैफे की जांच की जाए तथा उनकी नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
• सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं, मुसाफिरखाना एवं अन्य ठहरने के स्थानों के साथ-साथ किराएदारों के संबंध में आवश्यक जानकारी रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।
•  सभी जेलों की सुरक्षा एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
• आमजनों, विशेषकर पूजा समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को यह जानकारी दी जाए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध/लावारिस वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। इस संबंध में आवश्यक सतर्कता एवं सुरक्षा निर्देश भी दिए जाएं।
• पूजा समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को पहचान-पत्र (आई-कार्ड) रखने के लिए निर्देशित किया जाए।
* पूजा पंडालों के लिए विद्युत विभाग, भवन निर्माण विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) की स्थिति की जांच कर ली जाए तथा आवश्यक अनुमतियां सुनिश्चित की जाएं।
आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा-2026 के दौरान शांति, सद्भाव, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

*उप निदेशक, जनसंपर्क*
*भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर*
*जनता दरबार में 68 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश*
भागलपुर, 05 अक्टूबर 2026।
“सात निश्चय-3” के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में कुल 68 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें सर्वाधिक आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त लंबित पेंशन, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, खनन विभाग, जे.पी. आंदोलन के तहत जे.पी. सम्मान योजना, बैंकिंग, भू-अर्जन एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
सुनवाई के क्रम में कहलगाँव प्रखंड के शिवनारायणपुर निवासी शेख हमीद, चौकीदार द्वारा ए.सी.पी. का लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा मामले को आवश्यक कार्रवाई एवं निष्पादन हेतु जिला सामान्य शाखा, भागलपुर को अग्रसारित किया गया।
वहीं, सुलतानगंज प्रखंड निवासी श्री सुशील कुमार द्वारा भू-अर्जन से संबंधित मामले को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। मामले को संबंधित कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
गोपालपुर, नवगछिया निवासी श्रीमती गुड़िया देवी द्वारा संबंधित कार्यालय में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की गई। इस पर जिलाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, नवगछिया एवं अंचलाधिकारी, गोपालपुर को मामले की जाँच कर एक सप्ताह के अंदर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, श्री राकेश रंजन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर, श्री अशोक कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, श्रीमती अपेक्षा मोदी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग, भागलपुर, श्रीमती सुभाषिनी प्रसाद,  जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री चंदन कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला में ‘बेटी जन्मोत्सव–कन्या रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन*

भागलपुर, 05 अक्टूबर 2026।
महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के डिस्ट्रिक्ट हब फॉर वुमन एंपावरमेंट (DHEW) द्वारा मिशन शक्ति योजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला में ‘बेटी जन्मोत्सव–कन्या रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 50 नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 13 नवजात कन्याओं के जन्म प्रमाण-पत्र उनके परिजनों को वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 6 कन्याओं की माताओं/परिजनों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति के जिला मिशन समन्वयक श्री तबरेज़ खान ने कन्या जन्म के महत्व तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में उपस्थित माताओं एवं परिजनों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान समान अधिकार एवं अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने परिवारों से बेटे और बेटी के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की अपील की।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री अभिषेक सुमन द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं परिजनों को वित्तीय साक्षरता, बचत, बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा डिजिटल वित्तीय लेन-देन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल प्रभारी श्री संजीव कुमार दास, बीएचएम श्री ओम कुमार गुप्ता, नवजात शिशुओं के माता-पिता एवं परिजन, नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल कर्मी तथा आशा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, बेटा-बेटी के बीच भेदभाव को समाप्त करना तथा महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

ज़िला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर