जमुई: DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया, मरीजों से लिया सीधा फीडबैक और खुद कराई स्वास्थ्य जांच
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026 DM के निर्देशा पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने के लिए एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक शैक्षणिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विद्यालय निरीक्षण के क्रम में निकले जिले के तमाम वरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने DM के निर्देशानुसार अपने-अपने प्रखंडों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।