Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
usr12975428
Previous slide
Next slide
जमुई व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे ज्यादा भीड़ परिवहन विभाग के काउंटर पर लगी रही, लंबी कतार में लोग खड़े रहे, यहां 90 दिनों से अधिक ई चालान का किया गया निपटारा
Jamui, Jamui
| Sep 12, 2026
MORE NEWS
जमुई: हज यात्रियों का सदर अस्पताल में किया गया विभिन्न प्रकार का स्वास्थ्य जांच जमुई: बिहार राज्य हज कमेटी के दिशा-निर्देश पर शाखा एदार-ए-शरिया सुन्नी उलमा बोर्ड, जमुई की निगरानी में वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तक सदर अस्पताल में स्वास्थ्यय जांच किया गया। इस दौरान चिकित्सक द्वारा हज यात्रियों का ईसीजी, ब्लड टेस्ट, टीकाकरण (वैक्सीनेशन) सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई। यह पूरी प्रक्रिया शाखा एदार-ए-शरिया सुन्नी उलमा बोर्ड, जमुई के जनरल सेक्रेटरी मौलाना ज़ियाउर रसूल ग़फ़्फ़ारी की निगरानी में तथा हाजी फ़ारूक़ आज़म साहब की देखरेख में संपन्न हुई। बिहार राज्य हज कमेटी की ओर से हज यात्रियों की मेडिकल जांच के लिए 15 सितंबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसी के तहत जमुई जिले से हज पर जाने वाले यात्रियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2027 में जमुई जिले से कुल 23 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे, जिनमें पुरुष एवं महिला दोनों शामिल हैं। हज यात्रियों की मेडिकल जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं सहयोगियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया तथा यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। #jamuijila #jamuitopnews #viral
Jamui, Jamui | Sep 12, 2026
जमुई जिले के चंद्रमंडीह इलाके में मजदूरों पर दबाव बनाकर जबरण गवाही दिलाने का लगाया आरोप चंद्रमंडीह थाना कांड संख्या 191/26 में जबरण गवाही देने का दबाव बनाने मामले में पीड़ित तीन मजदूर सहयोगियों के साथ शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे समाहरणालय पहुंचे, जहां एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए घटना कि निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किए जाने की मांग करते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में बिचकोड़बा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मजदूर महेश मुर्मू, शिबलाल मुर्मू और भूतु टुडु ने कहा है कि वे उक्त कांड के किसी भी आरोपित को व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानते हैं। उनका दावा है कि घटना के संबंध में न तो उनके साथ किसी प्रकार की मारपीट हुई है और न ही वे घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। आवेदन में मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कांड के आवेदक रमेश कुमार द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है। कथित तौर पर उन्हें कहा जा रहा है कि आवेदन में जिन आरोपितों के नाम दर्ज हैं, उनके नाम मजदूरों को अपनी गवाही में बताने होंगे। ऐसा नहीं करने पर उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं की जाएगी। मजदूरों ने कहा कि वे गरीब श्रमिक हैं और किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे केवल अपनी मेहनत की मजदूरी प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दबाव बनाकर झूठी अथवा मनगढ़ंत गवाही दिलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में यह भी आग्रह किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर मजदूरों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बयान पुलिस के समक्ष दर्ज कराया जाए, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। #Crime #jamuijila #jamuitopnews #viral #viralpost #jamuinews #jamuiPolice #spjamui #sdpojamui
Jamui, Jamui | Sep 12, 2026
जमुई: 152 में 69 पंचायत सरकार भवन बनकर हुआ तैयार, 98% सोलर स्ट्रीट लाइट का काम पूरा बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार को पहली बार जमुई पहुंचे। सुबह 10:00 बजे जिला परिषद सभागार में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाकर ग्रामीण स्तर पर ही लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मंत्री ने बताया कि जमुई जिले के 152 पंचायतों में 69 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 69 भवन निर्माणाधीन हैं। इनमें 40 भवनों का लोकार्पण हो चुका है और 60 भवन क्रियाशील हैं। वहीं, 14 मामले न्यायालय समेत अन्य स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिले में कुल 20,960 लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 20,436 लाइट यानी करीब 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 524 लाइट में कार्य एजेंसी को अभिदत्त अधिष्ठापन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के लिए 152 का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें 10 मामलों को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 41 मामले विभाग को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। शेष 101 के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्री ने मोक्षधाम योजना की भी जानकारी दी। जिले में 266 स्थलों का सर्वेक्षण किया गया है, जिनमें 41 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इनमें 37 का निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया गया है, जबकि 34 स्थलों पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं सहयोग पोर्टल पर कुल 398 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 375 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 18 आवेदन अस्वीकृत और पांच आवेदन लंबित हैं। जिला परिषद की आय के संबंध में मंत्री ने बताया कि जिले में 194 दुकानें हैं और छह बंदोबस्त सैरातें हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दुकानों एवं सैरात से करीब 1.30 करोड़ रुपये, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक करीब 1.60 करोड़ रुपये की आय हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता है। पंचायत स्तर पर सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग लगातार काम कर रहा है। #RLSP #poltics #political #mantriji #jamuitopnews #viralpost
Jamui, Jamui | Sep 12, 2026
जम सर्च ऑपरेशन के दौरान SSB को मिली कामयाबी, पत्थर के नीचे छुपाकर रखा गया था जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के घने जंगल में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नक्सल गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक देसी राइफल और दो देसी कट्टा शामिल हैं। मामले की पुष्टि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे 16वीं वाहिनी SSB के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। दरअसल, SSB की आसूचना शाखा को सूचना मिली थी कि बथनावरण, कासासकरी घोटारी और नूनतारा के समीप घने जंगल में हल्दिया झरना के आसपास नक्सलियों द्वारा पूर्व में हथियार, गोला-बारूद या अन्य आपत्
Jamui, Jamui | Sep 11, 2026
नवनिर्मित ख़ैरा पंचायत भवन में आई दरार मामले में मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा- हैंडओवर से पूरे बिहार में भवनों की होगी जांच जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में दरारें और प्लास्टर टूटने की शिकायत के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश निरीक्षण करने पहुंचे, जहां मंत्री ने हॉल, कमरे, लाइब्रेरी, छत समेत अन्य हिस्सों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भवन में कई जगह रिपेयरिंग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। दरार चाहे छोटी हो या बड़ी, वह खतरनाक हो सकती है। इसे ठीक कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से किया गया है। जाली नहीं लगाने के कारण कुछ जगहों पर समस्या सामने आने की बात बताई गई है। उन्होंने कहा कि अब पूरे बिहार में जिन पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और जिन्हें हैंडओवर किया जाना है, उनकी पहले पूरी तरह जांच की जाएगी। जांच में संतुष्ट होने के बाद ही भवनों का हैंडओवर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छत की ढलाई के बाद प्लास्टर के काम में भी कमी बताई। कई जगह प्लास्टर टूटे मिले। उन्होंने इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। लाइब्रेरी रूम में लगे बिजली के बोर्ड को भी ठीक कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि खुले और खराब स्थिति में लगा बिजली बोर्ड किसी के लिए खतरा बन सकता है। मंत्री ने भवन परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद खैरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 का भी निरीक्षण किया। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत सरकार भवन के हस्तांतरण के समय दीवारों में कई जगह दरारें, टूटे प्लास्टर और क्षतिग्रस्त हिस्से सामने आए थे। इसे लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने भी सवाल उठाए थे। मंत्री के निरीक्षण से पहले भवन में रंग-रोगन कर उसे चमका दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को मंत्री ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता और कमियों की जांच की। #jamui #jamuitopnews #poltics #political #NDA #viral #mantriji
Jamui, Jamui | Sep 11, 2026
एसीएमओ ने झाझा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा देने का निर्देश, निजी क्लीनिकों की जल्द होगी जांच । झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को एसीएमओ डा. अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर, आपातकालीन सेवा, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नवाब इकबाल एवं बीएचएम सुभाष चंद्र से अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एसीएमओ ने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया। वहीं निजी क्लीनिकों की जांच के सवाल पर कहा कि जल्द जांच कराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
Jamui, Jamui | Sep 11, 2026
जमुई: वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का हुआ आगाज शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस के अवसर पर सैयद अलाउद्दीन फाउंडेशन की ओर से एक निजी विवाह भवन में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे तक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य, शायरी और कविता के इस शानदार संगम ने उपस्थित साहित्य प्रेमियों के लिए रात को यादगार बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में देशभक्ति, प्रेम, इंसानियत, सामाजिक सरोकार और समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत कविताओं और शायरी ने खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत विभिन्न स्थानों से पहुंचे नामचीन कवि और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। चांदनी शबनम, अदनान प्रतापगढ़ी, हसन प्रतापगढ़ी, शगुफ्ता अंजुम, जीशान भागलपुर, शंकर कैमुरी, महबूब समस्तीपुर, महबूब समस्तीपुर, चांदनी शबनम, मोइन गिरिडीवी और निगार आरा सहित कई रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। किसी ने अपनी गजल से दिलों को छुआ तो किसी की नज्म और कविता ने सामाजिक सरोकारों को आवाज दी। हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर भी दर्शक खूब गुदगुदाए और तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जमुई के स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कवयित्री डा. रिंकी कुमारी, डा. नूतन कुमारी, वरिष्ठ कवि डा. एस.एन. झा और डा. मासूम रजा सहित अन्य स्थानीय कवियों एवं शायरों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय और बाहरी रचनाकारों की साझा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में साहित्यिक रंग और भी गहरा कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सैयद अलाउद्दीन बताया गया कि सैयद अलाउद्दीन ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के साथ सेवा की थी। सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी ने आयोजन को भावनात्मक रूप से भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों और उपस्थित लोगों ने उन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। वीर अब्दुल हमीद के साथ बिताए सेवा काल को याद करते हुए उनका सम्मान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। विशिष्ट अतिथि परवेज सेट सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही। सैयद अलाउद्दीन फाउंडेशन के अध्यक्ष जेड अली भुट्टो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम का मंच संचालन महबूब अकरम काजमी ने बेहद प्रभावशाली और रोचक अंदाज में किया। उनके संचालन ने देर रात तक कार्यक्रम में ऊर्जा और आकर्षण बनाए रखा। इस अवसर पर सभी कवियों, शायरों, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में आयोजकों ने साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों के प्रति आभार जताया। देर रात तक चले इस भव्य मुशायरे और कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने जहां शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत को याद करने का अवसर दिया, वहीं कविता और शायरी की समृद्ध परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम की सफलता पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई।
Jamui, Jamui | Sep 11, 2026
शहादत दिवस शाह ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन किया गया समाजसेवी बूटों जी द्वारा #ViralVideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 11, 2026