Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jamui
Araria
Arwal
Aurangabad
Banka
Begusarai
Bhagalpur
Bhojpur
Buxar
Darbhanga
East Champaran
Gaya
Gopalganj
Jamui
Jehanabad
Kaimur
Katihar
Khagaria
Kishanganj
Lakhisarai
Madhepura
Madhubani
Munger
Muzaffarpur
Nalanda
Nawada
Patna
Purnia
Rohtas
Saharsa
Samastipur
Saran
Sheikhpura
Sheohar
Sitamarhi
Siwan
Supaul
Vaishali
West Champaran
Jamui
Sono
Sikandra
Jamui
Barhat
Khaira
Lakshmipur
Jhajha
Chakai
Gidhaur
Islamnagar Aliganj
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
←
News in Jamui
MORE NEWS
सिमुलतला और टेलवा बाजार में स्थापित मां काली की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीपावली के अवसर पर दोनों स्थानों पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर है।
Jamui, Jamui | Nov 10, 2026
जमुई:अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग जमुई: जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना ITI कालेज के पास सोमवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार लिप्ट्स के पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच साथी घायल हो गए। सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने बीटेक इंजीनियर को मृ^त घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य साथी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह के एकलौता पुत्र सुप्रीत कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो शहर के महिसौड़ी बाबूटोला स्थित मकान में परिवार वालों के साथ रहता था। जबकि घायलों में महिसौड़ी निवासी राजीव रंजन और महाराजगंज निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार के अलावा अन्य युवक शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना देखते ही देखते पूरे इलाके में बिजली की तरह फैल गई। दुर्घटना के बाद महिसौड़ी और महाराजगंज इलाके के बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में लगी रही। -चाय पीने लाइन होटल जा रहे थे कार पर सवार पांच साथी घटना के बाद मृतक की मां, बहन व अन्य रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा। देखने आए लोगों की आंखें भी नाम हो गई। बताया जाता है कि मृतक सुप्रित कुमार सिंह परिवार का इकलौता चिराग था। उनके पिता उमेश प्रसाद सिंह BSF में थे जो वर्ष 2007 में ही बार्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। पिता की मौत के बाद परिवार का एकमात्र सहारा सुप्रीत कुमार सिंह था। वह भी आईआईटी सिंदरी से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुका था और टीसीएस कंपनी में सिलेक्शन भी हो चुका था, कुछ दिन में उसकी ज्वाइनिंग लेटर भी आने वाली थी। सुप्रित कुमार सिंह पूरे परिवार का एकमात्र उम्मीद था, लेकिन अब वह उम्मीद भी टूट गई और इकलौता चिराग भी बुझ गया। इसके सदमा में मां और बहन बार-बार बेहोश होने लगी। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल और हाहाकार मच गया। #jamui #jamuiPolice #Exident #CrimeNews #viralpost
Jamui, Jamui | Nov 10, 2026
A short moving journey #IndianMalls #patna #jamuiasahillstation
Jamui, Jamui | Nov 10, 2026
जमुई: तेज रफ्तार ने ढाया कहर, कटौना ITI कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा में कार सवार Btech इंजीनियर की हुई मौ^/त, चार घा*यल, सिकंदरा के बसैया का रहने वाला है इंजीनियर सुप्रित सिंह, पूरे परिवार में मचा कोहराम।
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026
Nearby Cities
SO
Sono
SI
Sikandra
JA
Jamui
BA
Barhat
KH
Khaira
LA
Lakshmipur
JH
Jhajha
CH
Chakai
GI
Gidhaur
IA
Islamnagar Aliganj
जमुई में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व, रातभर जगमगाता रहा इलाका, जमकर हुई आतिशबाजी घरों में दीप जलाकर दीपावली पर्व हर्सोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। रविवार की शाम से रात भर पूरा शहर रंग बिरंगे लाइट से रौशन रहा, चारों ओर खुशियां छाई रही। सोमवार की अहले सुबह 4:00 बजे के बाद तक पूरे शहर में पटाखा की गूंज गूंजती रही। लोगों द्वारा अपने घरों में रंगोली बनाकर एवं दकानों व प्रतिष्ठानों के सामने केले का पेड़ एवं गेंदा फूल के अलावा रंग-विरंगे झालरो से दुल्हन ' की तरफ सजाया गया। सूबह से ही दकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड रही। ज्यादा भीड होने के कारण शहरी क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क और अलर्ट दिखी। पर्व को लेकर महाराजगंज मेन बाजार बोधवन तालाब बाजार महिसौडी चौक बाजार, पूरानी बाजार, जमुई-मलयपुर रोड स्थित विभिन्न बाजार में भारी भीड देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया। दीपावली का त्योहार शांतिपर्वक मनाया गया। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पजा-अचंना की। लोगों ने आतिशबाजी का खुब मजा लिया। बच्चे महिलाओं व पुरुषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खुब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया। महाराजगंज, कचहरी रोड थाना चांक व झाझा बस स्टैंड पर पटाखों के लिए स्टॉल लगाए गए थे। सरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी। #jamui #dipawali #dipawalispecial
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026
लगमा नहर के पास 33 हज़ार वोल्ट करंट की चपेट आने से युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर जमुई नगर परिषद क्षेत्र के लगमा नहर के पास सोमवार की शाम 4:00 बजे एक मकान की सजावट के लिए लाइट लगाने के दौरान 33 हज़ार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। जिसे सहयोगियों द्वारा आनन- फानन में फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद स्वजन सदर अस्पताल से निजी क्लिनिक लेकर चले गए। युवक की पहचान शहर के भछियार मोहल्ला निवासी महेश्वर चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आगामी छठ पर्व को लेकर लगमा नहर स्थित एक मकान की सजावट के लिए लाइट लगाया जा रहा था। मकान के एक ओर से 33 हज़ार बोल्ट बिजली तार गुजरी थी, लेकिन उक्त तार पर युवक की नजर नहीं पड़ी। सजावट के दौरान युवक द्वारा तार फेंकने के बाद तार 33 हज़ार वोल्ट तार संपर्क में आ गया जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। #jamui #bijli #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026
जमुई: चनरवर गांव के जंगल की ओर तेज धार हथियार से हमला कर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति की कर दी ह^/त्या, जांच में जुटी पुलिस जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चनरवर गांव के जंगल की ओर रविवार की देर शाम दबंग पड़ोसियों द्वारा तेज धार हथियार से ह^म^ला कर शंकर यादव को घायल करने के बाद पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को सोमवार की शाम 5:00 बजे पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। मृतक शंकर यादव के बड़े पुत्र बीरेंद्र यादव ने हत्या का आरोप संजय यादव, बिरजू यादव, सकलदेव यादव , घूमल यादव ,बासो यादव ,कपिलदेव यादव और जगदीश यादव समेत अन्य लोगों पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले उक्त लोगों के बकरी को काट कर भाग रहा था, इस दौरान कुत्ता को मारने के लिए ईंट फेंका गया लेकिन ईंट भांजा को लग गया, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई थी। मामले में उस वक़्त भी एफआईआर दर्ज कराया गया था लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई और केस उठाने के लिए लगातार धमकी दिया जाने लगा। उन्होंने बताया कि जब पिता शंकर यादव मवेशी चरा कर जंगल की ओर से लौट रहे थे तो प्लांनिग के तहत उक्त लोगों द्वारा तेज धार हथियार और भाला से हमला कर दिया गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी गंभीर स्थिति होने की वजह से सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। #jamui
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026
जमुई: दीपावली पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शहर के बोधवन तालाब- बिठलपुर रोड स्थित आवासीय एस.पी.एम एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता, दीपोत्सव एवं छठ पूजा से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका वीडियो रविवार की रात 9:00 बजे सामने आया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं छठ पूजा से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं उत्सवी माहौल में बदल दिया। बच्चों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा का भी संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक शिवमंगल कुमार ने दीपावली एवं छठ पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली हमारे जीवन में उत्साह, उमंग और प्रकाश का संदेश लेकर आती है, वहीं छठ पूजा प्रकृति, सूर्य उपासना और लोक आस्था से जुड़ा महापर्व है। उन्होंने बच्चों को त्योहारों की विशेषताओं से अवगत कराते हुए दीपावली के दौरान प्रदूषण से बचने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की भी सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार, शिक्षक अमन कुमार, आदित्य कुमार, अश्विनी कुमार, अंकित शर्मा, नीतू एवं राजलक्ष्मी का विशेष योगदान रहा। वहीं छात्र-छात्राओं में राशी सानवी, गीत झा, श्रेया, खुशी, खुशबू, प्रीति, प्रियम भारती, रिया, साक्षी, स्वाति, हिमांशु, सीनू, प्रेम-प्रतीक, सन्नी एवं प्रशांत ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों और अभिभावकों के बीच खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय धार्मिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना तथा त्योहारों के वास्तविक महत्व से परिचित कराना रहा। #jamui #schoollife #education
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026
हिंदू शेरनी खुशबू पांडे मजदूरों के लिए उठा रहे आवाज छठ पूजा में नहीं पहुंच पाए जो, बिहार का सबसे बड़ा पर्व है #viralvideo #bihar #chhathpooja #trendingvideo #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026
Jamui Latest Video News in Hindi, November 10, 2026 | जमुई समाचार, ख़बर