जमुई: हज यात्रियों का सदर अस्पताल में किया गया विभिन्न प्रकार का स्वास्थ्य जांच
जमुई: बिहार राज्य हज कमेटी के दिशा-निर्देश पर शाखा एदार-ए-शरिया सुन्नी उलमा बोर्ड, जमुई की निगरानी में
वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तक सदर अस्पताल में स्वास्थ्यय जांच किया गया। इस दौरान चिकित्सक द्वारा
हज यात्रियों का ईसीजी, ब्लड टेस्ट, टीकाकरण (वैक्सीनेशन) सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई। यह पूरी प्रक्रिया शाखा एदार-ए-शरिया सुन्नी उलमा बोर्ड, जमुई के जनरल सेक्रेटरी मौलाना ज़ियाउर रसूल ग़फ़्फ़ारी की निगरानी में तथा हाजी फ़ारूक़ आज़म साहब की देखरेख में संपन्न हुई।
बिहार राज्य हज कमेटी की ओर से हज यात्रियों की मेडिकल जांच के लिए 15 सितंबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसी के तहत जमुई जिले से हज पर जाने वाले यात्रियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई गई है।
गौरतलब है कि वर्ष 2027 में जमुई जिले से कुल 23 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे, जिनमें पुरुष एवं महिला दोनों शामिल हैं।
हज यात्रियों की मेडिकल जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं सहयोगियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया तथा यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। #jamuijila #jamuitopnews #viral
Jamui, Jamui | Sep 12, 2026