जगतदेव तालाब के पास चाकू से जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतदेव तालाब के पास बस स्टैंड के टिकट बुकिंग एजेंट पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 9 अगस्त 2026 की है, जब आरोपी अनिकेत मिश्रा ने पैसे देने के बहाने फरियादी ऋषभ द्विवेदी को बुलाया और अपने साथियों अंकित सिंह व शिवम के साथ मिलकर उन पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि अन्य साथी लात-घूंसों से मारपीट करते रहे। गंभीर मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिकेत मिश्रा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है, वहीं प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#SatnaNews #SatnaPolice #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #KotwaliPolice