
जिला अस्पताल में नर्स की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष पहुंचे थाने मुरैना। जिला अस्पताल में एक नर्स और मरीज के परिजनों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नर्स पर मरीज के अटेंडर को थप्पड़ मारने और ड्रिप की बोतल फेंककर मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया है और दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार हिंगोना कला निवासी राहुल डंडोतिया उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती था। राहुल के दोस्त निक्की डंडोतिया, कुशल प्रताप सिंह और अंकेश जोनवार उसे देखने अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि राहुल के हाथ में लगी ड्रिप खत्म हो चुकी थी और परिजन करीब 20 मिनट से नर्सिंग स्टाफ से बोतल बदलने का अनुरोध कर रहे थे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान निक्की डंडोतिया ने नर्स से ड्रिप बदलने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर नर्स नाराज हो गई। जब निक्की ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो नर्स ने उसे थप्पड़ मार दिया और बाद में ड्रिप की बोतल फेंककर उसके चेहरे पर दे मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। वहीं दूसरी ओर नर्सिंग स्टाफ ने भी एकजुट होकर निक्की डंडोतिया और उसके साथियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। नर्सों की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत आवेदन दिया गया है। उधर राहुल डंडोतिया और उसके साथियों ने भी संबंधित नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Morena #DistrictHospital #NurseVideoViral #MorenaNews #MPNews #HospitalControversy #ViralVideo #KotwaliPolice #HealthcareNews
Morena Nagar, Morena | Jun 21, 2026

संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मारपीट का CCTV वीडियो आया सामने राजा मिश्रा की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कई संदिग्धों से पूछताछ जारी ✒️रिपोर्ट अजय श्रीवास्तव फतेहपुर शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक राजा मिश्रा के साथ कथित मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने इसे रुपए के लेनदेन से जुड़ा मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरगंज और हरिहरगंज चौकी क्षेत्र में युवक राजा मिश्रा की मौत का मामला अब चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। 11 जून को हुई कथित मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल हुए राजा मिश्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना 11 जून की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवक एक शराब की दुकान के बाहर मौजूद थे, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर हाथापाई की स्थिति बन गई। इसी दौरान राजा मिश्रा घायल हो गए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप मृतक के पिता का आरोप है कि उनके पुत्र से कई लोगों का आर्थिक लेनदेन था और इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद राजा मिश्रा लगातार जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और हरिहरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। शहर में चर्चा का विषय बना मामला घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। राजा मिश्रा की मौत के बाद अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर मामले का निष्पक्ष खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले पर शहरवासियों और मृतक परिवार की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं। ND NEWS अपील 🔹 किसी भी विवाद को हिंसा का रूप न दें, कानून और संवाद का रास्ता अपनाएं। 🔹 सार्वजनिक स्थलों पर नशे की स्थिति में होने वाले विवाद अक्सर गंभीर परिणाम देते हैं, इसलिए संयम और जिम्मेदारी आवश्यक है। 🔹 पुलिस और प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए। 🔹 नागरिकों को किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए। 🔹 समाज की सुरक्षा प्रशासन और आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। कानून का सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी ही सुरक्षित समाज की पहचान ह हैँ l 👇👇 #NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #FatehpurNews #RajaMishraCase #CollectorGanj #Hariharganj #BreakingNews #CrimeNews #FatehpurPolice #AbhimanyuManglik #KotwaliPolice #LawAndOrder #JusticeForRajaMishra #UPPolice #NDNewsChannel 👇👇 @dgpup @RSSorg @UPGovt @wpl1090 @RSSgeet @Uppolice @MIB_India @PMOIndia @HMOIndia @abmanglik @VHPDigital @igrangealld @myogioffice @InfoDeptUP @dmfatehpur @sdmsadarftp @CMOfficeUP @CMOUP_RC @UPPRD1948 @ChiefSecyUP @ChiefSecyUP @MahantYogiG @FatehpurSdm @fatehpurpolice @BajrangDalOrg @112UttarPradesh @myogiadityanath @CommissionerPrg @ADGZonPrayagraj 👇👇 🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया ✒️ रिपोर्ट : सहयोगी शिवा गुप्ता के साथ जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव 📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR) 📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP) 📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP) 📅 दिनांक: 14 जून 2026 📆 दिन: रविवार 📧 Email: ndnewschannel@gmail.com 📞 मोबाइल: 9696119696
Fatehpur, Fatehpur | Jun 14, 2026

डलमऊ कोतवाली में अहम बैठक मुहर्रम को #dalmau #kotwalipolice
Sadar, Lucknow | Jun 14, 2026

सतना एसी की ठंडी हवा में सो गया चोर, सुबह पुलिस ने किया गिरफ्तार#Satna #SatnaNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #ViralNews #CrimeNews #TheftCase #FunnyCrime #ViralStory #PoliceAction #KotwaliPolice #ChorKiNeend
Madhya Pradesh, India | Jun 8, 2026

श्रीगंगानगर में हथियारबंद बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2 अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार #BigBreaking #DUCNewsRajasthan #SriGanganagar #PoliceAction #GangsterCrackdown #IllegalWeapons #ArmsAct #CrimeNews #RajasthanPolice #BreakingNews #WeaponRecovery #PoliceSuccess #CrimeFreeRajasthan #Suratgarh #KotwaliPolice #LiveNews #ViralNews #TrendingNow #LawAndOrder #OperationCleanUp #गंगानगर_में_पुलिस_का_डबल_अटैक #हथियारबाज_गिरफ्तार #अवैध_पिस्टल_बरामद #पुलिस_का_बड़ा_प्रहार #अपराधियों_में_हड़कंप #गंगानगर_ब्रेकिंग #राजस्थान_पुलिस #DUCNewsRajasthan #BreakingNews #ViralNews 🔥🚔⚡
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 7, 2026