आबकारी में मैदानी अमले की कमी, प्रभारों का अजब गणित; इंदौर बना व्यवस्था का आईना
कहीं कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती, कहीं एक अधिकारी के पास कई प्रभार तो कहीं दो-दो सर्किलों की जिम्मेदारी; प्रदेशभर की कार्यप्रणाली पर सवाल
इंदौर। मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में मैदानी अमले की कमी के बीच अधिकारियों की तैनाती और प्रभारों का असंतुलित बंटवारा विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। इसकी तस्वीर इंदौर में साफ दिखाई दे रही है, जहां फील्ड में उपनिरीक्षकों की कमी के बावजूद दो उपनिरीक्षक कंट्रोल रूम में तैनात हैं। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल के पास डिप्टी कंट्रोलर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आंतरिक वृत्त-1, राज मोहल्ला और वृत्त प्रभारी आंतरिक-1 सहित चार जिम्मेदारियां हैं। दूसरी ओर एडीईओ पवन टिकेकर के पास वृत्त महू 'ए' के सहायक जिला आबकारी अधिकारी के प्रभार के साथ सर्किल इंचार्ज की जिम्मेदारी भी है, जबकि एडीईओ बबिता सिंह को �