दो साल पुराने विवाद की रंजिश में इंदौर निवासी धीरज गढ़वाल ने तीन साथियों के साथ सतना पहुंचकर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में एक युवक से मारपीट करने के बाद उसे जबरन कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया मगर शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह युवक को छुड़ाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हालांकि उनका एक साथी पब्लिक के हत्थे चढ़ गया जिसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।इस संबंध में शिकायतकर्ता नवीन द्विवेदी 28 वर्ष निवासी गुढ़वा, बिरसिंहपुर, थाना सभापुर, जिला सतना हाल निवासी शिव कॉलोनी,थाना कोलगवां के अनुसार, 2022 से 2024 तक इंदौर में काम के दौरान उसकी धीरज से दोस्ती थी। करीब दो साल पहले विवाद में नवीन ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश में 20 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे एकता टावर के पास धीरज ने उसे खाने का सामान लाने के बहाने बुलाया। वहां काली कार में तीन साथियों के साथ मौजूद धीरज ने गाली-गलौज कर मारपीट