मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी बनीं शिक्षिका, शासकीय स्कूल के बच्चों को पढ़ाया पाठ
मैहर: 'मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान' के तहत मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर खुद कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की शिक्षिका बन गईं।
उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उर्वरक, संविधान और बायोलॉजिकल सेल जैसे विषयों पर चर्चा की और सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ कलेक्टर के सवालों का जवाब दिया। कलेक्टर मुखर्जी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
#Maihar #MaiharCollector #VidishaMukherjee #Satna MadhyaPradesh JanVishwasAbhiyan SchoolInspection EducationFirst MPNews IASOfficer IASMotivation UnchehraNews EducationUpdate SchoolLife