सतना में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था: जाम में फंसा मुलजिम को ले जा रहा पुलिस वाहन, उठ रहे गंभीर सवाल!
सतना के स्टेशन रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई है। कोलगवा थाने से आरोपी को ले जा रहा पुलिस वाहन लंबे समय तक भीषण जाम में फंसा रहा। शहर के व्यस्तम इलाके में एम्बुलेंस और पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों का जाम में फंसना सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#SatnaNews #TrafficJam #SatnaPolice #Satna #UnchehraNews