डूंगरपुर वरदा थाना क्षेत्र के मांडव गांव में ज्वेलर के साथ बड़ी लूट की वारदात सामने आई। दुकान बंद कर घर लौट रहे गणेशलाल सोनी और उनके बेटे सोनू को पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। जैन समाज के नोहरे के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक धीमी होने पर बदमाशों ने गणेशलाल के सिर पर वार कर बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने रणोली तक पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बैग में 5 किलो से अधिक चांदी, ग्राहकों की नकदी, मोबाइल और दुकान की चाबियां थीं। सूचना पर डिप्टी हेरम्ब जोशी और थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
#DungarpurNews
#VardaPolice
#Mandav
#CrimeNews
#RajasthanNews