भीम के पास NH-58 पर ट्रेलर पलटने से लगी भीषण आग, एक की मौत, चालक गंभीर रेफर
राजसमंद। भीम उपखंड के मलयाथड़ी के पास सोमवार को NH-58 पर राजसमंद से भीम की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई। केबिन में फंसे चालक और खलासी को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों को भीम चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां रामपुरा निवासी भागचंद पिता सांवरलाल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मकरेड़ा निवासी सुरेश पिता रामकरण की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर किया गया। दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।
#RajasthanNews #RajsamandNews #BhimNews #NH58 #RoadAccident RoadAccidentNews BreakingNews Malayathadi RajasthanPolice Cut2CutLive