रबी की बुवाई के बाद बढ़ी यूरिया की मांग, खाद के लिए समितियों पर किसानों की लंबी कतारें
डूंगरपुर जिले में रबी की बुवाई के बाद यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है। खाद लेने के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। डूंगरपुर समिति पर महिला किसान भी घंटों इंतजार कर रही हैं। जिले में करीब 1 हजार मीट्रिक टन यूरिया की मांग है, जबकि अब तक 250 मीट्रिक टन से अधिक खाद की सप्लाई मिली है। वहीं डीएपी की 45 मीट्रिक टन मांग के मुकाबले 25 मीट्रिक टन से ज्यादा उपलब्ध हुआ है। प्रशासक विजेंद्र सालवी के अनुसार खाद की सप्लाई लगातार जारी है और जरूरत के अनुसार किसानों को वितरण किया जा रहा है।
#DungarpurNews #FarmersNews #UreaFertilizer #FertilizerShortage #RabiSeason AgricultureNews RajasthanFarmers Dungarpur FarmerProblems Cut2CutLive