निठाउवा में सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
डूंगरपुर जिले के निठाउवा थाना क्षेत्र में सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर और संकेतक के खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नारिया मीणा की मौत हो गई, जबकि उनके साथ पीछे बैठे केसरीया मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों भरकुण्डी के चरपोटा फला से निठाउवा आ रहे थे। मुख्य बस स्टैंड से पहले अंधेरे में खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देने से बाइक उससे भिड़ गई। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां नारिया को मृत घोषित कर दिया गया। घायल केसरीया का सागवाड़ा अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #Nithauwa #RoadAccident #RoadSafety #BikeAccident RajasthanNews DungarpurPolice FatalAccident TrafficSafety Cut2CutLive