देव दिवाली पर डूंगरपुर के जैन मंदिरों में बदली शिखर ध्वजा, भव्य शोभायात्रा निकाली
डूंगरपुर शहर में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा यानी देव दिवाली के अवसर पर जैन समाज की ओर से विभिन्न जिनालयों में शिखर ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुराना अस्पताल से जैन समाज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में मंदिरों की शिखर ध्वजाएं शामिल रहीं। इसके बाद घाटी स्थित गंभीरा पार्श्वनाथ जैन मंदिर, फौज का बड़ला स्थित उड़ा मंदिर और मानक चौक स्थित भगवान आदिनाथ मंदिर में विधि-विधान से ध्वजा परिवर्तन किया गया। वहीं, जैन साधु-संतों के चातुर्मास का भी समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए।
#DungarpurNews #DevDiwali #JainSamaj #DhajaParivartan #JainTemple ReligiousCelebration Dungarpur RajasthanNews Jainism Cut2CutLive