डूंगरपुर में पुलिस का अभियान, 20 प्राइवेट वाहनों से उतरवाए जंगले; एक सप्ताह तक जारी रहेगी कार्रवाई
डूंगरपुर में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने प्राइवेट वाहनों व जीपों पर लगे जंगले हटवाने का अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अब तक 20 वाहनों से जंगले उतरवाए जा चुके हैं। कोतवाली थाने के एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन मालिकों से जल्द जंगले हटाने की अपील की है। नियमों की अनदेखी करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#DungarpurPolice #DungarpurNews #PoliceCampaign #TrafficPolice #TrafficRules MVAct RoadSafety VehicleChecking RajasthanPolice Cut2CutLive