वागड़ में आज भी जीवित है पूर्वजों को पत्थरों में सहेजने की परंपरा, चौदस और देव दिवाली पर स्थापित होते हैं सिरा बावसी
वागड़ अंचल में पूर्वजों की यादें केवल दिलों में ही नहीं, बल्कि पत्थरों में भी संजोकर रखी जाती हैं। यहां सदियों पुरानी सिरा बावसी स्थापित करने की परंपरा आज भी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। दीपावली के बाद चौदस और देव दिवाली पर लोग अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में विशेष प्रतिमाएं बनवाकर घर और खेतों में स्थापित करते हैं। खास बात यह है कि मृतक की मृत्यु की परिस्थिति और पहचान के अनुसार पत्थरों पर उनकी आकृतियां उकेरी जाती हैं। समाज की मान्यता के अनुसार, 'घोड़ा' माध्यम से आत्मा अपने पसंदीदा स्थान का संकेत देती है। इन दिनों सोमपुरा शिल्पकारों के यहां सिरा बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यह परंपरा पूर्वजों के प्रति प्रेम, श्रद्धा और अटूट जुड़ाव की अनूठी मिसाल है।
#SirraBavsi #VagadTradition #Dungarpur #Banswara #RajasthanCulture TribalCulture AncientTradition DevDiwali DiwaliFestival IndianHeritage Vaga