दशा माता विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, 10 श्रद्धालु और चालक घायल
बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में पांचलवासा के पास शुक्रवार शाम दशा माता विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक राजेश समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से निजी वाहनों से शहर के निजी अस्पताल और एमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर सदर और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, ग्रामीण दशा माता की मूर्ति विसर्जित कर घर लौट रहे थे, तभी ट्रॉली पलट गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#Banswara #RoadAccident #DashaMata #DashaMataVisarjan #RajasthanNews