कनवास: कंदाफल तिराहे से देवली मांजी पुलिस ने अवैध देशी शराब के 48 पव्वों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Nov 5, 2026 कनवास उपखंड क्षेत्र में देवलीमांझी थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी के अनुसार पुलिस ने कन्दाफल तिराहे पर कार्रवाई करते हुए बृजमोहन को अवैध देशी शराब के 48 पव्वों के साथ पकड़ा। आरोपी बिना लाइसेंस के शराब ले जा रहा था।