फिरोज अहमद की अगुवाई में डीएम को सौंपा ज्ञापन, सहारनपुर मस्जिद विध्वंस की उच्चस्तरीय जांच की मांग
संत कबीर नगर। खलीलाबाद में भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के पदाधिकारियों ने 5 सितंबर 2026 को सहारनपुर में मस्जिद विध्वंस की घटना को लेकर जिलाधिकारी संत कबीर नगर के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय, नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, प्रशासनिक जवाबदेही तय करने तथा धार्मिक अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक स्थल लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़े होते हैं।
ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई संविधान, कानून और निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप होनी चाहिए। संगठन ने 1991 के पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम सहित संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए संबंधित कार्रवाई और आदेशों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
यह ज्ञापन भारत मुक्ति मोर्चा के तहसील अध्यक्ष फिरोज अहमद की अगुवाई में सौंपा गया। इस अवसर पर मोहम्मद इरशाद, तहसील प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, मौलाना गुलाम जिलानी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, आनंद कुमार गौतम, धनंजय सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।