देवेंद्र राय के जन्मदिन पर उमड़ा युवाओं का जोश, विधायक अंकुर राज तिवारी का हुआ जोरदार स्वागत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में देवेंद्र राय के जन्मदिन के मौके पर उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। जन्मदिन समारोह को खास बनाने के लिए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने देवेंद्र राय को माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और युवाओं की ओर से जुलूस भी निकाला गया। खास बात यह रही कि विधायक अंकुर राज तिवारी स्वयं मोटरसाइकिल चलाते हुए जुलूस में शामिल हुए। विधायक को बाइक पर जुलूस के साथ देखकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।