दबंगों के आतंक से मीरगंज की निर्मला देवी गांव छोड़ने को मजबूर, रात में घर जाने से भी डर रहा परिवार
संतकबीर नगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव की रहने वाली निर्मला देवी पत्नी राम सजन ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर से शिकायत की है।
पीड़िता के मुताबिक, उसने एक मामले को लेकर न्यायालय में धारा 173 के तहत प्रार्थना-पत्र दाखिल किया था। आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बाद विपक्षी हाजी अली उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम पुत्र छेदीलाल ने अपने सहयोगी संतोष पुत्र गोगरी और चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे और बंदूक के बल पर परिवार को धमकाया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर पूर्व की घटना से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी। निर्मला देवी के अनुसार, उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि थाने पर शिकायत के ब