जिला महासचिव विनोद यादव बोले—बूथ मजबूत होगा तो सपा मजबूत होगी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतकबीरनगर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा जिला महासचिव विनोद कुमार यादव ने कहा कि बूथ पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है। यदि बूथ मजबूत रहेगा तो समाजवादी पार्टी भी मजबूत रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर हम बूथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे और विधानसभा की जीत से पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।
विनोद यादव ने बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों से संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और बूथ स्तर की मजबूती ही जीत का आधार बनती है।
इस दौरान सुबोध यादव, राम सिंह यादव, विपिन राय, सुनील सिंह, मोहम्मद अहमद, एकलाख अहमद, राहुल यादव और रामवृक्ष यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।