बूथ मजबूत तो समाजवादी पार्टी मजबूत: रोहित पांडे
संत कबीर नगर। खलीलाबाद में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडे ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका बूथ संगठन होता है। यदि बूथ मजबूत रहेगा तो पार्टी मजबूत रहेगी और जब पार्टी मजबूत होगी तो नेता भी मजबूती के साथ जनता के बीच मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के असली नेता बूथ पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ता हैं।
रोहित पांडे ने कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करने की अपील की। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवा