Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

News in Khalilabad

स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद

संतकबीरनगर पुलिस को झपटमारी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, 27 मई की रात स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर टहल रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र झपट लिया था और फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने प्रिंस चौधरी, विशेष अग्रहणी और अभिषेक राय को बरईपुरवा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे खर्च चलाने के लिए सुनसान स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र छीनते थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रिंस चौधरी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद संतकबीरनगर पुलिस को झपटमारी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, 27 मई की रात स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर टहल रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र झपट लिया था और फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने प्रिंस चौधरी, विशेष अग्रहणी और अभिषेक राय को बरईपुरवा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे खर्च चलाने के लिए सुनसान स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र छीनते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रिंस चौधरी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम आलोक कुमार ने किया वृक्षारोपण, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने की अपील

संत कबीर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान डीएम ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वस्थ पर्यावरण के लिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष की थीम "एक पेड़ मां के नाम" है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

डीएम ने कहा कि स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम आलोक कुमार ने किया वृक्षारोपण, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने की अपील संत कबीर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान डीएम ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वस्थ पर्यावरण के लिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष की थीम "एक पेड़ मां के नाम" है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 5, 2026

TGT परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर में टीजीटी परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में नकल कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी कुशीनगर और अनिकेत सिंह निवासी मऊ के रूप में हुई है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन, ओटीजी, सिम कार्ड, नोटबुक, पर्चियां, चार्जर समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं।

मामला चार जून का है, जब खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय सरैया बाईपास स्थित परीक्षा केंद्र पर टीजीटी परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच करने पर उसके पास से एक मिनी वॉयस रिकॉर्डर गिर गया। पकड़े जाने के डर से वह परीक्षा कक्ष से भागकर बाउंड्री वॉल फांदते हुए फरार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष कुमार ने अपने साथी अनिकेत सिंह के साथ मिलकर नकल की पूरी योजना बनाई थी। योजना के तहत परीक्षा के सभी प्रश्नों को मिनी वॉयस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड कर बाहर मौजूद साथी तक पहुंचाना था। इसके बाद बाहर बैठा साथी प्रश्नों के उत्तर तैयार कर पर्चियों के माध्यम से परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचाने वाला था।

हालांकि परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से यह पूरी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अध्यादेश 2024 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नकल माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा।

TGT परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार संतकबीरनगर में टीजीटी परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में नकल कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी कुशीनगर और अनिकेत सिंह निवासी मऊ के रूप में हुई है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन, ओटीजी, सिम कार्ड, नोटबुक, पर्चियां, चार्जर समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। मामला चार जून का है, जब खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय सरैया बाईपास स्थित परीक्षा केंद्र पर टीजीटी परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच करने पर उसके पास से एक मिनी वॉयस रिकॉर्डर गिर गया। पकड़े जाने के डर से वह परीक्षा कक्ष से भागकर बाउंड्री वॉल फांदते हुए फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष कुमार ने अपने साथी अनिकेत सिंह के साथ मिलकर नकल की पूरी योजना बनाई थी। योजना के तहत परीक्षा के सभी प्रश्नों को मिनी वॉयस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड कर बाहर मौजूद साथी तक पहुंचाना था। इसके बाद बाहर बैठा साथी प्रश्नों के उत्तर तैयार कर पर्चियों के माध्यम से परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचाने वाला था। हालांकि परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से यह पूरी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अध्यादेश 2024 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नकल माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 5, 2026