संजीव राय बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, व्यापार संगठन ने किया भव्य स्वागत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, संतकबीरनगर के जिला अध्यक्ष सतविंदर सिंह उर्फ जज्जी के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी नियुक्त होने पर श्री संजीव राय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा श्रीमती सुनीता अग्रहरि को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर उनका स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद से बड़ा कार्यकर्ता का दायित्व और पार्टी के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि वह भी भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
संजीव राय ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सतविंदर सिंह उर्फ जज्जी का भी आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है।
समारोह में सोनू राय, धर्मेंद्र, विपिन सिंह, सभासद , विकास गुप्ता सहित व्यापार संगठन एवं भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।