Public App Logo
Profile Picture

उमा शंकर राय

@usr86848832
321Followers
0Following
जिला कारागार में बंदी टुनटुन की संदिग्ध मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग
वित्त की फाइलों के अनुमोदन में देरी से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित, प्रधानों ने डीएम से लगाई गुहार

संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रधान संघ ने वित्त संबंधी फाइलों के अनुमोदन एवं स्वीकृति में हो रही देरी का मामला जिलाधिकारी के समक्ष उठाया है।

 प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश चौधरी की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि वित्त की फाइलों के अनुमोदन एवं स्वीकृति में करीब दो से तीन महीने का समय लग रहा है। इसके कारण ग्राम पंचायतों में समय से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं और कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

पत्र में कहा गया कि फाइलों के समय से निस्तारण नहीं होने के कारण ग्राम पंचायतों में कार्य कराने में कठिनाई आ रही है। साथ ही मटेरियल भुगतान में भी अधिक समय लगने से जनप्रतिनिधियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानों ने जिलाधिकारी से वित्त संबंधी फाइलों के अनुमोदन एवं स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा भुगतान संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

इस दौरान कौशल चौधरी मल्लू, चंद्रशेखर चौधरी ग्राम प्रधान जोरवा, बालेंद्र चौधरी ग्राम प्रधान महादेव, राजेश यादव ग्राम प्रधान विषय हन्नू, मल्लू चौरसिया ग्राम प्रधान मझगवां तथा अवधेश चौधरी ग्राम प्रधान सरोली समेत अन्य प्रधानों ने भी समस्या के समाधान की मांग की।
24 घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; मोती नगर में सड़क जाम

संत कबीर नगर। खलीलाबाद के मोती नगर स्थित ट्यूबल कॉलोनी रोड पर करीब 24 घंटे से बिजली व्यवस्था बाधित होने से मोहल्लेवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। और उन्होंने सड़क जाम कर दिया
जिला अस्पताल की CCTV फुटेज में चलता नजर आया टुनटुन, जेल प्रशासन ने बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल लाने की बात कही

संतकबीरनगर। मेहदावल थाना क्षेत्र के बिसौवा चौकी अंतर्गत अमरहा गांव निवासी 36 वर्षीय टुनटुन पुत्र झिन्नू की जिला कारागार संतकबीरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार देर रात जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को फोन कर मौत की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मंगलवार को मृतक के परिजन जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के मामा हरिद्वार ने बताया कि करीब आठ दिन पहले चोरी के एक मामले में पुलिस ने टुनटुन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को टुनटुन की सास और बच्ची ने जेल में उससे मुलाकात की थी। उनका दावा है कि उस समय टुनटुन बातचीत कर रहा था और स्वस्थ दिखाई दे रहा था। हालांकि, परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने का भी आरोप लगाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दर्ज चिकित्सकीय रिपोर्ट को लेकर सवाल उठे। परिजनों के अनुसार, रिपोर्ट में टुनटुन को ब्रांडेड/बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद जिला अस्पताल की CCTV फुटेज खंगाली गई, जिसमें टुनटुन अस्पताल परिसर में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज और इमरजेंसी में दर्ज चिकित्सकीय स्थिति को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि बंदी को जिला जेल से गंभीर हालत या बेहोशी की स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, तो CCTV फुटेज में वह चलता हुआ कैसे दिखाई दे रहा है? हालांकि, CCTV फुटेज में दिखाई देने वाली स्थिति और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बीच वास्तविक अंतर क्या है, यह जांच का विषय है।

इस मामले में जेलर ने बताया कि टुनटुन की तबीयत खराब थी और इलाज के लिए उसे दो सिपाहियों की सुरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में बंदी के साथ क्या परिस्थितियां हुईं, इसकी जानकारी इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ ही दे सकता है।

वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाशंकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

फिलहाल टुनटुन की मौत को लेकर कई सवाल अनुत्तरित हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज, इमरजेंसी की चिकित्सकीय रिपोर्ट और जेल प्रशासन के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मौत की वास्तविक वजह सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Video 4
जनपद न्यायाधीश, डीएम अनुज मलिक और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 सितंबर 2026। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनन्या शाह तथा प्रभारी जेल अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कारागार के अस्पताल, बैरकों, मेस, भोजनालय, कार्यालय एवं जेल परिसर का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने कारागार कर्मियों को निर्देश दिए कि जेल के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न करने पाए। साथ ही जेल परिसर एवं बैरकों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
SIR पर सियासत के बीच अंकुर राज तिवारी का कांग्रेस पर निशाना, बोले—तथ्यों के साथ बात रखे विपक्ष

संतकबीर नगर - खलीलाबाद में चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

अंकुर राज तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने और असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाते समय ठोस तथ्यों और प्रमाणों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति है तो उसे संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत सामने रखा जाना चाहिए। राजनीतिक विरोध को संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।

SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर विधायक ने कहा कि चर्चा आरोप-प्रत्यारोप के बजाय लागू नियमों, तथ्यों और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर होनी चाहिए।

उन्होंने फॉर्म-6 और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े दावों का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों पर किसी भी तरह का दावा करते समय न्यायिक आदेशों और निर्वाचन आयोग के आधिकारिक निर्देशों का सही संदर्भ देना जरूरी है।
अंकुर राज तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि तथ्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और संस्थागत प्रक्रियाओं के सम्मान से होती है।
सीसीटीएनएस रैंकिंग में संतकबीरनगर पुलिस प्रदेश में प्रथम, एसपी समेत पुलिसकर्मी सम्मानित

संतकबीरनगर। सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अगस्त 2026 की प्रदेश स्तरीय सीसीटीएनएस Performance Ranking में जनपद को यह उपलब्धि मिली है। इस उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन और एएसपी सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी सीसीटीएनएस प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, जनपदीय कोऑर्डिनेटर अहमद रजा, थाना प्रभारियों और सीसीटीएनएस टीम द्वारा लगातार कार्य किया गया। इसी का परिणाम रहा कि अगस्त माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में संतकबीरनगर प्रथम स्थान पर रहा।

इस उपलब्धि में योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सीसीटीएनएस तथा विभिन्न थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
जिला कारागार में बंदी टुनटुन की संदिग्ध मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

संतकबीरनगर। मेहदावल थाना क्षेत्र के बिसौवा चौकी अंतर्गत अमरहा गांव निवासी 36 वर्षीय टुनटुन पुत्र झिन्नू की जिला कारागार संतकबीरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 सोमवार देर रात जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को फोन कर टुनटुन की मौत की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मंगलवार को मृतक के परिजन जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के मामा हरिद्वार ने बताया कि करीब आठ दिन पहले चोरी के एक मामले में पुलिस ने टुनटुन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

परिजनों के मुताबिक, सोमवार को टुनटुन की सास और बेटी ने जेल में उससे मुलाकात की थी। उस दौरान वह स्वस्थ दिखाई दे रहा था। हालांकि, परिजनों का दावा है कि उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी दिखाई दिए थे।

मृतक की बेटी रूपा ने आरोप लगाया कि उसके भाई से चौकी पर 15 हजार रुपये भी लिए गए थे, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। परिवार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

मृतक की बेटी ने कहा कि उसके पिता के साथ जेल में आखिर क्या घटना हुई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उसने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और परिवार को न्याय मिले। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
राम सुरेश चौरसिया ने तूफान-बारिश से फसल क्षति के सर्वे और किसानों को राहत देने की उठाई मांग

 संतकबीर नगर में चक्रवाती तूफान और अत्यधिक वर्षा से किसानों की फसलों तथा आमजन को हुई क्षति को लेकर जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राहत एवं क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने जनपद के सभी प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की।

राम सुरेश चौरसिया ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 18 खलीलाबाद सहित जनपद के प्रभावित इलाकों में धान, गन्ना, केला समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही गरीब मजदूरों के क्षतिग्रस्त मकान और दुकानों का भी आकलन कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई में उन्हें सहायता मिल सके। इसके अलावा बैंकों से लिए गए किसान फसल ऋण की वसूली कम से कम अगली फसल तक ब्याज सहित स्थगित करने की मांग की गई।

जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से चक्रवाती तूफान और बारिश से प्रभावित किसानों, मजदूरों एवं गरीब परिवारों को तत्काल राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
स्व. ब्रह्मानंद यादव के परिवार को अखिलेश यादव ने दी दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी स्वर्गीय जिला केसरी ब्रह्मानंद यादव के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर स्व. ब्रह्मानंद यादव के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। अनुरोध पर अखिलेश यादव ने परिवार के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत करते हुए तत्काल सहायता राशि परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
मित्र संघ संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश
संतकबीरनगर में तेज बारिश और हवा का कहर, पेड़ गिरने से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत
मित्र संघ के गठन के साथ विपुल राय ने लिया शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का संकल्प

संतकबीरनगर। जनपद में मित्र संघ का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल राय के नेतृत्व में किया गया। संगठन की पहली बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विपुल राय का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व भी सौंपे गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल राय ने कहा कि आम लोग शासन-प्रशासन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। चुनाव के दौरान नेता सड़क, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जरूरत के समय कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। इन्हीं समस्याओं को लेकर मित्र संघ का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जहां शासन और प्रशासन स्तर से जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं, वहां संगठन के लोग जनता की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर विशेष रूप से तीन संकल्प लिए गए।

 विपुल राय ने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में संगठन लगातार काम करेगा और मित्र संघ का विस्तार पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।
इस अवसर पर अनूप राय, मनोज राय, गोलू राय, रवि राय, शुभम राय, श्रवण राय, इन्द्रेश निषाद, राजन पाण्डेय, हीरा लाल, भास्कर यादव, सोनू वर्मा, सूरज गुप्ता, शुभम सिंह, प्रदीप चौहान, तारिक सिद्दीकी, महताब रवान, मोहम्मद फैसल खान सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संतकबीरनगर में तेज बारिश और हवा का कहर, पेड़ गिरने से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत

संतकबीरनगर। जिले में तेज बारिश और हवा के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। दुधारा थाना क्षेत्र के पिड़वा गांव के पास अचानक एक पेड़ बाइक सवार व्यक्ति के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और साऊंघट ब्लॉक के सेमरा गांव में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। बताया गया कि वह गैस सिलेंडर की रिफिल कराकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज हवा के बीच पेड़ अचानक गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
नए प्रतिष्ठानों के शुभारंभ में पहुंचीं सपा नेत्री अंकिता बांबी

खलीलाबाद। सरैया बाईपास स्थित बजाज एजेंसी के निकट जवाहिर लाल पटेल के सुपुत्र इंजीनियर अनंत पटेल एवं आर्किटेक्ट गौरव पटेल के नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ सपा नेत्री अंकिता बांबी ने फीता काटकर किया।

 इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए व्यवसायों की शुरुआत से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण से जगी उम्मीद, विधायक गणेश चौहान के प्रयास से 14 साल पुराने सीएचसी का सपना होगा साकार
Brajesh Pathak
संतकबीरनगर में ब्रह्मनंद यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार@JK News
संतकबीरनगर में ब्रह्मनंद यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई ब्रह्मनंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चार बांस के डंडे, एक लोहे की गैंती और लाल मिर्च पाउडर बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
भाजपा जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू का राधेश्याम गुप्ता ने किया जोरदार स्वागत

संतकबीरनगर। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू के शुक्रवार को संतकबीरनगर आगमन पर देव ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता ने भव्य स्वागत किया। सरैया स्थित नेशनल हाईवे के किनारे होटल देव इंटरनेशनल में आयोजित स्वागत समारोह में राधेश्याम गुप्ता ने फूल-मालाओं से जयप्रकाश साहू का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश साहू को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके मार्गदर्शन में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मौजूद लोगों ने भी नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
जयप्रकाश साहू ने भव्य स्वागत के लिए राधेश्याम गुप्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। समारोह में स्थानीय लोग एवं पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में लखनऊ स्थित पीजीआई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अधिवक्ता विजय कुमार यादव की पैरवी से आरोपी बाइज्जत बरी

संतकबीरनगर। अधिवक्ता विजय कुमार यादव ने एक बार फिर प्रभावी पैरवी करते हुए एक महत्वपूर्ण मुकदमे में सफलता हासिल की है।

 मुकदमा अपराध संख्या 406/2017 में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा 306, 498ए आईपीसी तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में मुखलिसपुर, थाना महुली निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजबली को संतकबीरनगर के जनपद न्यायाधीश की अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर बाइज्जत बरी कर दिया।

 मामले में अधिवक्ता विजय कुमार यादव की ओर से की गई पैरवी और तर्कों को अहम माना गया। फैसले के बाद अधिवक्ता विजय कुमार यादव की मेहनत की चर्चा रही।
संतकबीरनगर की धनघटा विधानसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे के दौरान जोखई सिंह लगातार उनके साथ बातचीत करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच कई मौकों पर बातचीत होती दिखाई दी।

 खास बात यह रही कि धनघटा में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जोखई सिंह डिप्टी सीएम के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर बाराबंकी के लिए रवाना हुए और इसके बाद सीधे लखनऊ पहुंचे। डिप्टी सीएम के साथ उनकी लगातार मौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 युवाओं और जरूरतमंदों के बीच सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले जोखई सिंह की इस मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है।
अंकुर राज तिवारी के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायक अंकुर राज तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर जन-आशीर्वाद एवं आत्मीय मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक एवं पेशेवर वर्गों के लोग पहुंचे और विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अंकुर राज तिवारी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने कहा कि वे केवल जन्मदिन की बधाई देने नहीं, बल्कि अपना आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।

लोगों ने विधायक के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के बीच उनकी लगातार मौजूदगी और संवाद से लोगों का जुड़ाव बना हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

समर्थकों का कहना था कि पिछले साढ़े चार वर्षों में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और कई स्थानों पर कराए गए कार्यों से लोगों को सुविधाएं मिली हैं। जन्मदिन के अवसर पर हुए कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ और लोगों की शुभकामनाओं के बीच विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रति समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।
संतकबीरनगर में पहलवान की हत्या से सनसनी, आंखों में मिर्च डालकर गोली मारने का आरोप