*गुतलवाह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ*
*कलेक्टर ने छात्राओं को अपने हाथों से पहनाए जूते, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित*
शहपुरा विकासखंड के ग्राम गुतलवाह में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न विभागीय कैंपों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।
इसके पूर्व कलेक्टर ने वीरांगना रानी दुर्गावती अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम, शहपुरा का निरीक्षण किया तथा छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता के साथ छात्राओं को अपने हाथों से जूते पहनाए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा चुनौतियों से घबराए बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Dindori, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026