
शहपुरा में भारी बारिश हुई #मानसून#havy_rain @
Shahpura, Dindori | Jul 6, 2026

ओमप्रकाश धुर्वे ने पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल, शहपुरा में लगभग ₹10 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इससे विद्यालय परिसर में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, छात्र छात्राओं ने की थी मांग। #Shahpura #Dindori #OmprakashDhurve #PMShriSchool #CCRoad #EducationInfrastructure #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS
Dindori, Dindori | Jul 4, 2026

उफनती कसा नदी में बह गई कार, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान डिंडौरी के शहपुरा क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील डिंडौरी मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। शहपुरा क्षेत्र के बस्तरा मार्ग पर उफान पर बह रही कसा नदी को पार करने की कोशिश में एक कार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। कार में सवार तीनों लोगों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर तैरते हुए सुरक्षित किनारे पहुंचकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कसा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था और नदी तेज बहाव के साथ बह रही थी। इसके बावजूद कार चालक ने नदी पार करने का प्रयास किया। बीच धारा में पहुंचते ही तेज बहाव के कारण कार अनियंत्रित होकर नदी में बहने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार तीनों लोगों ने तत्काल वाहन से बाहर निकलकर तैरते हुए सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में सफलता हासिल की। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जबकि बहती हुई कार नदी में एक बड़े पत्थर के पास जाकर फंस गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनती नदियों, पुल-पुलियों और जलमग्न मार्गों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। मानसून के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। #Dindori #Shahpura #BreakingNews #Monsoon2026 #HeavyRain #RiverFlood #RoadSafety #MPNews #NationalNews #डिंडौरी #शहपुरा #बारिश #उफनतीनदी #सड़कसुरक्षा #मानसून #मध्यप्रदेश #Breaking #ViralNews #StaySafe #RainAlert
Dindori, Dindori | Jul 3, 2026

बेलखेड़ा कटाई घाट में हुआ हादसा एक बोलेरो डूबी पानी में एक व्यक्ति की मौत #virl #ghatna #belkheda # kataighar #belkheda
Shahpura, Jabalpur | Jul 2, 2026

hamare gao sahajpur me Ashok Jain ke ghar ka pani aa raha he mana karne par dhamki de rahe he hamari koi sunbai nahi he
Shahpura, Jabalpur | Jul 2, 2026