यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहनों के चालान, ₹7,900 समन शुल्क वसूला
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
डिंडौरी में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को डिंडौरी में संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच एवं चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता एवं थाना प्रभारी यातायात सुभाष उइके के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान बसों में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 4 चालान जारी कर ₹2,000 समन शुल्क वसूला गया। वहीं अन्य वाहनों की जांच में बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर 18 चालान जारी किए गए और ₹5,900 समन शुल्क वसूला गया।
इस प्रकार संयुक्त कार्रवाई में कुल 22 चालानों के माध्यम से ₹7,900 समन शुल्क वसूला गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश दी।
अधिकारियों ने नाबालिगों को वाहन नहीं देने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान परिवहन कार्यालय से पंकज डेहरिया एवं शंकर चारिया तथा यातायात पुलिस से सउनि राम रूप विश्वकर्मा, आरक्षक राजन, विष्णु एवं अनिल मौजूद रहे।
#Dindori #TrafficPolice #TrafficRules #MadhyaPradesh #BreakingNews