*विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विद्यार्थियों को तनाव से निपटने और संवाद के लिए किया प्रेरित*
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर को आनंद विभाग द्वारा चंद्र विजय महाविद्यालय, डिण्डौरी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, अवसाद एवं जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में संवाद बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार, मित्रों एवं अन्य विश्वसनीय व्यक्तियों से सहायता लेने के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री चैन सिंह कुंजाम, आनंद विभाग की मास्टर ट्रेनर श्रीमती मंजुषा शर्मा, श्री अभिषेक बंसल, अन्वेषक सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण अपनाने और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहयोग एवं भावनात्मक समर्थन प्रदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
Dindori, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026