Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Dindori

सरकारी जमीन पर रेत का साम्राज्य,हजारों ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण @fastnews24mpcg

सरकारी जमीन पर रेत का साम्राज्य,हजारों ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण @fastnews24mpcg

Dindori, Dindori | Jul 13, 2026

ग्राम सुनियामार में कलेक्टर ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

डिंडौरी जिले के विकासखंड बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनियामार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं।

कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण का महत्व साझा करते हुए कहा कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन करें और जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी निभाएं।

चौपाल में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, जनपद पंचायत बजाग के सीईओ श्री सचिन अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #Dindori #GramChaupal #CollectorDindori #JanSamvad #WaterConservation #GoodGovernance #MadhyaPradesh

ग्राम सुनियामार में कलेक्टर ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश डिंडौरी जिले के विकासखंड बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनियामार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण का महत्व साझा करते हुए कहा कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन करें और जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी निभाएं। चौपाल में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, जनपद पंचायत बजाग के सीईओ श्री सचिन अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Dindori #GramChaupal #CollectorDindori #JanSamvad #WaterConservation #GoodGovernance #MadhyaPradesh

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

कलेक्टर ने खेत पहुंचकर किसानों से जाना खेती का हाल, मोटे अनाज की खेती को बताया आय बढ़ाने का माध्यम

डिंडौरी जिले के विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम तेंदुमेर मोहतरा में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किसान के खेत का निरीक्षण कर खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने खेत की जुताई, फसल की बुवाई, खाद-बीज की उपलब्धता तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के बारे में किसानों से चर्चा की।

किसान ने बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि से खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज खरीदने में बड़ी सहायता मिलती है। साथ ही वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए खेतों में कोदो-कुटकी की बुवाई की जा रही है। किसानों ने बताया कि मोटे अनाज (मिलेट्स) की बढ़ती मांग को देखते हुए इसका उत्पादन बढ़ाने से आय में भी वृद्धि होगी।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किसानों को शासन की कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राम बाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार, तहसीलदार, श्री सुंदर लाल यादव, श्री जसवंत कुमार उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Dindori #KisanKalyan #Millets #Kodokutki #PMKisan #Agriculture #AtmanirbharKisan #MadhyaPradesh

कलेक्टर ने खेत पहुंचकर किसानों से जाना खेती का हाल, मोटे अनाज की खेती को बताया आय बढ़ाने का माध्यम डिंडौरी जिले के विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम तेंदुमेर मोहतरा में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किसान के खेत का निरीक्षण कर खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने खेत की जुताई, फसल की बुवाई, खाद-बीज की उपलब्धता तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के बारे में किसानों से चर्चा की। किसान ने बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि से खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज खरीदने में बड़ी सहायता मिलती है। साथ ही वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए खेतों में कोदो-कुटकी की बुवाई की जा रही है। किसानों ने बताया कि मोटे अनाज (मिलेट्स) की बढ़ती मांग को देखते हुए इसका उत्पादन बढ़ाने से आय में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किसानों को शासन की कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राम बाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार, तहसीलदार, श्री सुंदर लाल यादव, श्री जसवंत कुमार उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Dindori #KisanKalyan #Millets #Kodokutki #PMKisan #Agriculture #AtmanirbharKisan #MadhyaPradesh

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्टॉप डेम में जलभराव देख की टीम की सराहना

डिंडौरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी से किए गए जल संरक्षण कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ग्रीष्मकालीन अवधि (19 मार्च से 30 जून) के दौरान स्टॉप डेम, खेत तालाब, कंटूर ट्रेंच, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण के कारण डिंडौरी जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत तेंदुमेर मोहतरा में निर्मित स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। स्टॉप डेम में पर्याप्त जलभराव देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

कलेक्टर ने जल संरचनाओं के नियमित संरक्षण एवं जनभागीदारी से जल संवर्धन कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राम बाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार, तहसीलदार, श्री सुंदर लाल यादव, श्री जसवंत कुमार उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #Dindori #JalSanchay #JanBhagidari #MadhyaPradesh #HarBoondAmrit

जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्टॉप डेम में जलभराव देख की टीम की सराहना डिंडौरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी से किए गए जल संरक्षण कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ग्रीष्मकालीन अवधि (19 मार्च से 30 जून) के दौरान स्टॉप डेम, खेत तालाब, कंटूर ट्रेंच, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण के कारण डिंडौरी जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत तेंदुमेर मोहतरा में निर्मित स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। स्टॉप डेम में पर्याप्त जलभराव देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे। कलेक्टर ने जल संरचनाओं के नियमित संरक्षण एवं जनभागीदारी से जल संवर्धन कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राम बाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार, तहसीलदार, श्री सुंदर लाल यादव, श्री जसवंत कुमार उपस्थित रहे। #JansamparkMP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #Dindori #JalSanchay #JanBhagidari #MadhyaPradesh #HarBoondAmrit

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

मैया अभियान के तहत इमली कुटी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

डिंडौरी रविवार को मैया अभियान के तहत इमली कुटी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट परिसर में फैली प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य गंदगी को हटाकर घाट को स्वच्छ एवं स्नान योग्य बनाया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने नगरवासियों से मां नर्मदा के घाटों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की।

          स्वच्छता अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रामबाबू देवांगन, ई. पीडब्ल्यूडी श्री एम.एस. धुर्वे, जिला पंचायत के श्री रामजीवन वर्मा, डॉ. संतोष परस्ते, श्री ओमवीर, श्री मनोज चौकसे, श्री संतोष परमार, श्री अवध गो, श्री राकेश नामदेव, श्री कमलेश वाल्मीकि तथा श्री माही बरौतिया सहित मैया अभियान के सदस्य एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान सभी ने स्वच्छ एवं निर्मल घाट बनाए रखने तथा जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

मैया अभियान के तहत इमली कुटी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश डिंडौरी रविवार को मैया अभियान के तहत इमली कुटी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट परिसर में फैली प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य गंदगी को हटाकर घाट को स्वच्छ एवं स्नान योग्य बनाया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने नगरवासियों से मां नर्मदा के घाटों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। स्वच्छता अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रामबाबू देवांगन, ई. पीडब्ल्यूडी श्री एम.एस. धुर्वे, जिला पंचायत के श्री रामजीवन वर्मा, डॉ. संतोष परस्ते, श्री ओमवीर, श्री मनोज चौकसे, श्री संतोष परमार, श्री अवध गो, श्री राकेश नामदेव, श्री कमलेश वाल्मीकि तथा श्री माही बरौतिया सहित मैया अभियान के सदस्य एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सभी ने स्वच्छ एवं निर्मल घाट बनाए रखने तथा जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

आकांक्षी ब्लॉक बजाग में कलेक्टर अंजू भदौरिया का सघन भ्रमण, 38 इंडिकेटर्स की ली प्रगति समीक्षा

डिंडोरी नीति आयोग, भारत सरकार के "आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम" के तहत प्रभारी अधिकारी एवं कलेक्टर डिंडोरी *श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* ने शनिवार को विकासखंड बजाग का सघन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और अधोसंरचना से जुड़ी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भ्रमण की शुरुआत ग्राम सुनियामार से की। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आधार कैंप और जनपद पंचायत ई-सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, विद्युत, आवास और पट्टा संबंधी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने RES और PHE के SDO को सुनियामार में सीसी रोड की जांच कर दो दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन कर कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

इसके पश्चात कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव पहुंचीं। कक्षा में केवल 10 विद्यार्थी उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रा राधिका का आधार कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया में व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर कलेक्टर ने कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के साथ केंद्र में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु करने के निर्देश दिए।

कन्या शिक्षा परिसर बजाग में कलेक्टर ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्राओं द्वारा वकील, डॉक्टर, पुलिस आदि बनने की इच्छा व्यक्त करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और 10वीं-12वीं में अच्छे अंक लाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। परिसर में छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन कर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में OPD, जनरल वार्ड और दवा भंडार का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र बजाग में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का अवलोकन कर किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भ्रमण के समापन पर जनपद पंचायत बजाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, जन शिक्षक, कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सहित विकासखंड के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। नीति आयोग के एबीएफ *डॉ. विकास जैन* द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के *38 इंडिकेटर्स* की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और वित्तीय समावेशन के संकेतकों में प्रगति बढ़ाने तथा कमजोर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त राजेंद्र जाटव, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, प्राचार्य बालवीर मरावी, बीआरसी ब्रजभान गौतम, सीईओ बजाग सचिन अग्रवाल, अभिषेक बंसल और एबीएफ हरीश विश्वकर्मा, डॉ विकास जैन एबीएफ नीति आयोग उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड बजाग को आदर्श ब्लॉक बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें और 38 इंडिकेटर्स में निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करें।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

आकांक्षी ब्लॉक बजाग में कलेक्टर अंजू भदौरिया का सघन भ्रमण, 38 इंडिकेटर्स की ली प्रगति समीक्षा डिंडोरी नीति आयोग, भारत सरकार के "आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम" के तहत प्रभारी अधिकारी एवं कलेक्टर डिंडोरी *श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* ने शनिवार को विकासखंड बजाग का सघन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और अधोसंरचना से जुड़ी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भ्रमण की शुरुआत ग्राम सुनियामार से की। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आधार कैंप और जनपद पंचायत ई-सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, विद्युत, आवास और पट्टा संबंधी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने RES और PHE के SDO को सुनियामार में सीसी रोड की जांच कर दो दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन कर कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके पश्चात कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव पहुंचीं। कक्षा में केवल 10 विद्यार्थी उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रा राधिका का आधार कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया में व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर कलेक्टर ने कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के साथ केंद्र में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु करने के निर्देश दिए। कन्या शिक्षा परिसर बजाग में कलेक्टर ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्राओं द्वारा वकील, डॉक्टर, पुलिस आदि बनने की इच्छा व्यक्त करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और 10वीं-12वीं में अच्छे अंक लाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। परिसर में छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन कर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में OPD, जनरल वार्ड और दवा भंडार का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र बजाग में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का अवलोकन कर किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के समापन पर जनपद पंचायत बजाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, जन शिक्षक, कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सहित विकासखंड के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। नीति आयोग के एबीएफ *डॉ. विकास जैन* द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के *38 इंडिकेटर्स* की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और वित्तीय समावेशन के संकेतकों में प्रगति बढ़ाने तथा कमजोर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त राजेंद्र जाटव, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, प्राचार्य बालवीर मरावी, बीआरसी ब्रजभान गौतम, सीईओ बजाग सचिन अग्रवाल, अभिषेक बंसल और एबीएफ हरीश विश्वकर्मा, डॉ विकास जैन एबीएफ नीति आयोग उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड बजाग को आदर्श ब्लॉक बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें और 38 इंडिकेटर्स में निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में शासन से प्राप्त खिलौने, कुर्सियां एवं अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा केंद्र का संचालन भी संतोषजनक नहीं मिला।
कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उमा त्रिवेदी के विरुद्ध कार्रवाई तथा संबंधित पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित संचालन में लापरवाही करेंगी और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध नहीं कराएंगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में शासन से प्राप्त खिलौने, कुर्सियां एवं अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा केंद्र का संचालन भी संतोषजनक नहीं मिला। कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उमा त्रिवेदी के विरुद्ध कार्रवाई तथा संबंधित पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित संचालन में लापरवाही करेंगी और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध नहीं कराएंगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई भी की जा सकती है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

समनापुर में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

डिंडौरी बच्चों में जीवन कौशल का विकास करने के उद्देश्य से सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को समनापुर विकासखंड के एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक शाला, समनापुर में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स श्री दीपभान राठौर, श्रीमती विजय भारती एवं सुश्री शशि मरावी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम, गतिविधियों तथा सत्र संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार एवं विकासखंड प्रबंधक श्री नीरज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में संवाद कौशल, आत्म-प्रबंधन, रचनात्मकता, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है, ताकि वे अपने जीवन और भविष्य के करियर के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक और आत्मीय संबंध विकसित हो रहे हैं। विद्यार्थी अब बिना किसी झिझक के अपने विचार शिक्षकों एवं साथियों के सामने व्यक्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण में समनापुर विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों, एकीकृत माध्यमिक विद्यालयों एवं संदीपनी विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

समनापुर में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित डिंडौरी बच्चों में जीवन कौशल का विकास करने के उद्देश्य से सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को समनापुर विकासखंड के एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक शाला, समनापुर में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स श्री दीपभान राठौर, श्रीमती विजय भारती एवं सुश्री शशि मरावी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम, गतिविधियों तथा सत्र संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार एवं विकासखंड प्रबंधक श्री नीरज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में संवाद कौशल, आत्म-प्रबंधन, रचनात्मकता, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है, ताकि वे अपने जीवन और भविष्य के करियर के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक और आत्मीय संबंध विकसित हो रहे हैं। विद्यार्थी अब बिना किसी झिझक के अपने विचार शिक्षकों एवं साथियों के सामने व्यक्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में समनापुर विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों, एकीकृत माध्यमिक विद्यालयों एवं संदीपनी विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

डिंडौरी HALCHAL24NEWS

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत करंजिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक के जरिए लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज के विकास में बाधक बनता है।

अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, बच्चों और युवाओं को इसकी बुराइयों से बचाने तथा अपने गांव और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। लगातार जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करंजिया के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ।

#Halchal24News #Dindori #Karanjia #NashaMukti #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #SocialAwareness #MadhyaPradesh #StreetPlay #PublicAwareness #HealthySociety #BreakingNews #HindiNews #NationalNews #ViralNews

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ डिंडौरी HALCHAL24NEWS मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत करंजिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक के जरिए लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज के विकास में बाधक बनता है। अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, बच्चों और युवाओं को इसकी बुराइयों से बचाने तथा अपने गांव और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। लगातार जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करंजिया के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे । #Halchal24News #Dindori #Karanjia #NashaMukti #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #SocialAwareness #MadhyaPradesh #StreetPlay #PublicAwareness #HealthySociety #BreakingNews #HindiNews #NationalNews #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 10, 2026