लखनपुर: ग्राम टपरकेला खुर्द में पूर्ण शराबबंदी लागू, ग्राम सभा में तय किया जुर्माना, ग्रामीणों ने लिया नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टपरकेला खुर्द में ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से पूर्ण शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके तहत गांव में शराब बनाने और बेचने पर 5 हजार रुपये तथा शराब पीकर घूमने या विवाद करने पर 2 हजार रुपये जुर्माना निर्धारित किया गया है। वहीं शराब सेवन करते पहली बार पकड़े जाने पर 1500 और दूसरी बार 3000 रुपये का अर्थदण्ड