*जनता दरबार में 25 शिकायतों की सुनवाई ; त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश*
विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आज दिनांक 14 सितम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, जहानाबाद श्री आदित्य कुमार पियूष के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लैक्स भवन में जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया।
आज के जनता दरबार में आमजनों से कुल 25 आवेदन/शिकायतें प्राप्त हुईं। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मामले की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में अंचल अधिकारी, काको का गलत जमाबंदी टोडने और अतिक्रमण के संबंध में, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का जमाबंदी सुधार के लिए, आंगनबाड़ी भवन निर्माण से संबंधित, भू-दान भूमि का अवैध रूप से निबंधन कराने से संबंधित, रैयती करण से संबंधित, रोजगार हेतु बैंक ऋण उपलब्ध कराने से संबंधित, विद्युत विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने से संबंधित, नाली निर्माण से संबंधित, बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में किये गये कार्य का विपत्र भुगतान से संबंधित, जन वितरण प्रणाली में अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति देने के संबंध में, ट्राई साईकिल उपलब्ध कराने से संबंधित, अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान करने से संबंधित सहित अन्य मामले शामिल रहे।
भूमि विवाद से संबंधित मामलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता को नियमानुसार सुनवाई एवं निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं परिमार्जन, जमीन पर कब्जा एवं भूमि मापी से संबंधित मामलों में संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को अभिलेखों की जांच एवं आवश्यक स्थल सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ जांच करते हुए तार्किक, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar
#जनभागीदारी_शिक्षासेप्रगति #सहयोग_से_समाधान
#सहयोग_शिविर #विकसितभारत
#विकसित_भारत
Jehanabad, Bihar | Sep 14, 2026