🏛️ RCMS के माध्यम से राजस्व मामलों की वर्चुअल सुनवाई शुरू; जिला पदाधिकारी ने 05 एवं अपर समाहर्ता ने 12 मामलों की सुनवाई की
🔹 माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के अनुपालन में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा 05 एवं अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा 12 मामलों सहित कुल 17 राजस्व मामलों की वर्चुअल सुनवाई की गई।
✅ जिला पदाधिकारी ने बताया कि RCMS से आमजन घर बैठे डिजिटल माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकेंगे, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शिता एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित होगा।
📌 सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं एवं अंचल अधिकारियों को नियमित वर्चुअल सुनवाई कर भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन संबंधी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश, ताकि भूमि विवाद से उत्पन्न विधि-व्यवस्था की समस्याओं में कमी लाई जा सके।
✨ सबका सम्मान–जीवन आसान!
#RCMS #राजस्वविभाग #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद