💧 पल्स पोलियो अभियान–2026 का शुभारंभ
प्रभारी सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद दवा
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देशानुसार आज 22 नवंबर 2026 को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. मीना कुमारी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर पल्स पोलियो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान (SNID-2026) का शुभारंभ किया।
📅 अभियान: 22 से 26 नवंबर 2026 तक 📌 बी-टीम: 27 नवंबर 2026
जिले में 1,49,305 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 414 हाउस-टू-हाउस टीमें, 73 ट्रांजिट टीमें, 13 मोबाइल टीमें एवं 145 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपील: अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
दो बूंद जिंदगी की, पोलियो पर जीत पक्की!
#PulsePolio2026 #SNID2026 #PolioFreeIndia #Jehanabad #स्वास्थ्य_विभाग जिला_प्रशासन_जहानाबाद