Public App Logo
Profile Picture

Jehanabad District Administration

@dprojehanabad
4131Followers
4Following
आज दिनांक 8 सितंबर को जहानाबाद जिले से संबंधित प्रमुख समाचार पत्रों में मुख्य प्रकाशित खबरों का संकलन
🔹 सहयोग से समाधान — माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने जहानाबाद के तीन परिवादों की समीक्षा कर त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन पर दिया जोर

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सहयोग/एस.एल.एस.पी. पोर्टल पर प्राप्त परिवादों की समीक्षा के क्रम में जहानाबाद जिले से संबंधित तीन मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा मामलों में की गई कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

📍जिला पदाधिकारी द्वारा स्थिति से कराया गया अवगत
🔸 शिक्षा विभाग: स्वर्गीय प्रधानाध्यापक श्री रमेश नंदन शर्मा के ₹1,51,910/- एम.ए.सी.पी. वेतन-अंतर के भुगतान की कार्रवाई अंतिम चरण में है।
🔸 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: हबलीपुर, सैस्ताबाद में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने हेतु 15 सितम्बर 2026 को कार्रवाई निर्धारित है।
🔸 नगर विकास एवं आवास विभाग: नगर पंचायत काको, वार्ड-09 में नल-जल व्यवस्था हेतु ₹29.92 लाख की निविदा प्रकाशित की गई है; तकनीकी बिड 17 सितम्बर 2026 को निर्धारित है।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूर्ण कर परिवादियों को शीघ्र वास्तविक राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

✅ सहयोग से समाधान — जनसमस्याओं का समयबद्ध निष्पादन, प्रशासन की प्राथमिकता।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सहयोग_से_समाधान nis:value=सहयोग_से_समाधान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राज्यस्तरीय_सहयोग_कार्यक्रम nis:value=राज्यस्तरीय_सहयोग_कार्यक्रम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसमस्या_समाधान nis:value=जनसमस्या_समाधान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
Soochna Jansampark
🩺 “चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का जायजा, आज 104 लोगों की हुई जांच

आज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्लाहचक, जहानाबाद में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा गैर-संचारी रोग एवं एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान–2026 के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य जांच शिविर का जायजा लिया गया।

🔹 कुल 104 लोगों की स्वास्थ्य जांच
🔹 80 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग में 02 अत्यधिक संदिग्ध एवं 14 संदिग्ध मामले
🔹 एनीमिया जांच में 04 गंभीर, 09 मध्यम एवं 21 हल्के एनीमिया के मामले चिन्हित

जिला पदाधिकारी ने चिन्हित मरीजों का समुचित उपचार एवं नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने तथा गंभीर एवं संदिग्ध मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा से जोड़ने का निर्देश दिया।

📢 आमजन से अपील: “चिकित्सा आपके द्वार” के अंतर्गत संचालित जिले के सभी 173 स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक जांच अवश्य कराएं।

🎯 समय पर जांच, सही उपचार — स्वस्थ जहानाबाद का संकल्प।

<nis:link nis:type=tag nis:id=चिकित्साआपकेद्वार nis:value=चिकित्साआपकेद्वार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एनीमियामुक्तबिहार nis:value=एनीमियामुक्तबिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गैरसंचारीरोग_स्वास्थ्यजांच nis:value=गैरसंचारीरोग_स्वास्थ्यजांच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
☀️ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा — आवेदन, ऋण वितरण एवं सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी के निर्देश

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
🔹 जिले में अब तक 4,490 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 348 आवेदकों ने ऋण हेतु आवेदन किया है तथा 138 ऋण आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।
🔹 प्रक्रियाधीन ऋण आवेदनों में पीएनबी के 51, एसबीआई के 42 एवं केनरा बैंक के 10 आवेदन शामिल हैं। संबंधित बैंकों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर ऋण वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🔹 सभी सूचीबद्ध वेंडरों को स्वीकृत एवं पात्र आवेदकों के यहाँ सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया।
🔹 सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को प्रतिदिन नए आवेदन सृजित कराने, वेंडर चयन एवं एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आवेदन से अधिष्ठापन तक की पूरी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, बैंकों एवं वेंडरों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।

✨ “सौर ऊर्जा से कम बिजली बिल, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर जहानाबाद की ओर बढ़ता कदम।”

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_सूर्यघर_मुफ्त_बिजली_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_सूर्यघर_मुफ्त_बिजली_योजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सौर_ऊर्जा nis:value=सौर_ऊर्जा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छ_ऊर्जा nis:value=स्वच्छ_ऊर्जा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
📌 EB (Enumeration Block) Direction Entry / गणना खंड दिशा प्रविष्टि कार्य की समीक्षा — 10 सितम्बर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ EB (Enumeration Block) Direction Entry / गणना खंड दिशा प्रविष्टि कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। 

📍दिए गए निर्देश
🔹 समीक्षा के दौरान प्रखंडवार EB Direction Entry / गणना खंड दिशा प्रविष्टि की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
🔹 राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के दिनांक 07.09.2026 के EB Direction Entry Drill-Down Report के अनुसार जहानाबाद जिले में अब तक 44.48 प्रतिशत EB Direction Entries / गणना खंड दिशा प्रविष्टियाँ दर्ज की गई हैं।
🔹 शेष लंबित EB Direction Entry / गणना खंड दिशा प्रविष्टि कार्य को अभियान मोड में संचालित करते हुए 10 सितम्बर 2026 से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
🔹 सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को संबंधित कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य की नियमित समीक्षा, निगरानी एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
🔹 जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर EB Direction Entry कार्य की शत-प्रतिशत पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता है।
✨ “नियमित अनुश्रवण, त्वरित निष्पादन और शत-प्रतिशत उपलब्धि — समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली की ओर सशक्त कदम।”

<nis:link nis:type=tag nis:id=ebdirectionentry nis:value=EBDirectionEntry nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गणना_खंड_दिशा_प्रविष्टि nis:value=गणना_खंड_दिशा_प्रविष्टि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासनिक_समीक्षा nis:value=प्रशासनिक_समीक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
🌱 वी.बी. जी-राम जी की समीक्षा — मानव दिवस सृजन बढ़ाने एवं अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने पर जोर

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वी.बी. जी-राम जी की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

🔹 प्रखंडवार मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश।
🔹 सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर सितंबर, अक्टूबर एवं नवंबर माह की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पी.पी.टी. के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश।
🔹 कार्ययोजना में प्रखंडवार सृजित किए जाने वाले मानव दिवस का स्पष्ट आकलन प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अनुश्रवण किया जा सके।
🔹 सभी प्रखंडों से प्रस्तावित पौधारोपण की संख्या की जानकारी लेते हुए अधिकाधिक पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 योजनाओं के चयन में अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार, मानव दिवस सृजन में वृद्धि तथा धरातल पर दृश्यमान विकास को प्राथमिकता देने पर विशेष बल।

✨ “अधिक रोजगार, अधिक मानव दिवस और धरातल पर विकास — सशक्त ग्रामीण जहानाबाद की ओर कदम।”
<nis:link nis:type=tag nis:id=मानव_दिवस nis:value=मानव_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोजगार_सृजन nis:value=रोजगार_सृजन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौधारोपण nis:value=पौधारोपण nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
🎓 जहानाबाद के हर विद्यालय में बेहतर आधारभूत संरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा—यही संकल्प है “आदर्श जहानाबाद” का।

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सभी शिक्षकों को शुभकामना देते एवं प्रेरित करते हुए कहा गया कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने शिक्षकों से उनके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्धता में महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए आह्वान किया कि शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिज्ञासा, नवाचार एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित करें जिससे कि जहानाबाद जिले के हर अभिवाभक एवं बच्चा का सपना सरकारी विद्यालय में पढ़ना हो। इस सपने को साकार करने के लिए जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पू�
🐊 अफजलपुर में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई—जांच में AI से बनाई गई तस्वीर का हुआ खुलासा

काको प्रखंड अंतर्गत अफजलपुर ग्राम, उत्तरसेरथू पंचायत में मगरमच्छ देखे जाने संबंधी तस्वीर एवं सूचना प्राप्त होते ही जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

स्थानीय लोगों एवं मुखिया से सूचना की प्रारंभिक पुष्टि के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा मामले को जिला वन पदाधिकारी के संज्ञान में लाया गया तथा मगरमच्छ की खोज एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल को बुलाया गया। इस बीच जनसुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया गया तथा संभावित जोखिम वाले स्थल से लोगों को सुरक्षित हटाया गया।

पटना एवं गया से पहुंची वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया दल एवं विशेषज्ञों की टीम द्वारा पूरे संबंधित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण एवं सर्च ऑपरेशन किया गया। जांच के दौरान न तो मगरमच्छ मिला और न ही उसके पगचिह्न अथवा मौजूदगी के अन्य प्राकृतिक संकेत पाए गए। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा संबंधित तस्वीर के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से निर्मित होने की संभावना व्यक्त की गई।

तत्पश्चात स्थानीय थाना द्वारा मामले की विस्तृत छानबीन की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गांव के लगभग 14 वर्षीय एक नाबालिग द्वारा AI तकनीक का उपयोग कर मगरमच्छ की तस्वीर तैयार की गई थी, जिसे बाद में प्रसारित किया गया। पूछताछ में नाबालिग ने अपने अभिभावक की उपस्थिति में उक्त तथ्य स्वीकार किया।

नाबालिग की आयु को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उसे एवं उसके अभिभावक को कड़ी चेतावनी एवं समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

⚠️ जिला पदाधिकारी की आमजनों से अपील

जिला प्रशासन जिलेवासियों की सुरक्षा एवं जनकल्याण के लिए लगातार कार्यरत है। अतः किसी भी फोटो, वीडियो अथवा सूचना की सत्यता जांचे बिना उसे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें। इस प्रकार की भ्रामक एवं फर्जी सूचनाएं न केवल आमजनों में अनावश्यक भय उत्पन्न करती हैं, बल्कि प्रशासन की महत्वपूर्ण ऊर्जा, समय एवं संसाधनों को भी वास्तविक जनहित के कार्यों से भटकाती हैं।

भविष्य में इस प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

✅ सत्यापित सूचना साझा करें • अफवाह से बचें • प्रशासन का सहयोग करें

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=काको nis:value=काको nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसुरक्षा nis:value=जनसुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अफवाहसेबचें nis:value=अफवाहसेबचें nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहान nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहान nis:enabled=true nis:link/>
आज 6 सितंबर को जहानाबाद जिले से संबंधित प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित मुख्य खबरों का संकलन
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
🎓 शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित — सम्मानित शिक्षिका ने जिला पदाधिकारी के प्रति जताया आभार

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित शिक्षिका ने जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने जिला पदाधिकारी के संदेश—विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है—को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।🌟 सम्मान से बढ़ता उत्साह, समर्पण से संवरता भविष्य।

<nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षकदिवस nis:value=शिक्षकदिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षकसम्मान nis:value=शिक्षकसम्मान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 अमर शहीदों को समर्पित रही “एक शाम शहीदों के नाम” — देशभक्ति के रंग में रंगा अब्दुल बारी नगर भवन

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, जहानाबाद के तत्वावधान में आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” सांस्कृतिक संध्या में वीर शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया।

🎶 पटना आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से जुड़े कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से वातावरण को देशप्रेम की भावना से भर दिया। गायक श्री ब्रजेश कुमार, श्रीमती साधना, श्री अशोक कुमार एवं नृत्य कलाकार श्री सतेंद्र कुमार की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर किया।

🎼 वाद्ययंत्रों पर श्री सरोज कुमार सुमन, श्री रंजीत कुमार एवं श्री नंदन कुमार की संगत ने सांस्कृतिक संध्या को और भी प्रभावशाली बनाया।

🕯️ यह संध्या केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव था, जिनके बलिदान से हमारा तिरंगा गौरव से लहराता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=एकशामशहीदोंकेनाम nis:value=एकशामशहीदोंकेनाम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमरशहीदोंकोनमन nis:value=अमरशहीदोंकोनमन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
♿ नई रफ्तार, नया आत्मविश्वास — मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों की राह हुई आसान

अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा आयोजित विशेष समारोह में 46 पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय बिहार विधान परिषद सदस्य श्री अनिल कुमार, जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

🔹 दृष्टिबाधित लाभार्थियों को स्मार्टफोन एवं वॉकिंग स्टिक
🔹 श्रवणबाधित लाभार्थियों को डिजिटल हियरिंग एड
🔹 पात्र दिव्यांगजनों से यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील
🔹 सहायक उपकरण की आवश्यकता होने पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में आवेदन किया जा सकता है।

🤝 सशक्त दिव्यांगजन, समावेशी समाज की पहचान — जिला प्रशासन हर पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=दिव्यांगजनसशक्तिकरण nis:value=दिव्यांगजनसशक्तिकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सामाजिकसुरक्षा nis:value=सामाजिकसुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
🧹 जलस्तर घटते ही सफाई अभियान तेज — नगर परिषद क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जारी 

📍जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देश के अनुपालन में नदी का जलस्तर कम होने के बाद जल जमाव से प्रभावित नगर परिषद क्षेत्र, जहानाबाद के प्रभावित स्थलों पर विभागीय SOP के अनुरूप विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

संक्रमण एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि जलजमाव के बाद स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

✅ जलस्तर घटने के बाद त्वरित सफाई
✅ संक्रमण रोकथाम हेतु ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
✅ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की निरंतर निगरानी

🎯 आपदा के बाद भी प्रशासन जनस्वास्थ्य के लिए सतर्क — स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुरक्षा हमारी प्राथमिकता।

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपरिषदजहानाबाद nis:value=नगरपरिषदजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता_अभियान nis:value=स्वच्छता_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनस्वास्थ्य nis:value=जनस्वास्थ्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
📍 शनिवारीय भूमि विवाद जनता दरबार में 62 मामलों की सुनवाई — स्थानीय स्तर पर समाधान की पहल

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में शनिवारीय भूमि विवाद जनता दरबार आयोजित किया गया।

आज कुल 62 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई जिसमें  दोनों पक्षों को विधिवत नोटिस तामिला कराकर उनकी उपस्थिति में तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण कर त्वरित निष्पादन किया जाए।

🤝 भूमि विवाद का स्थानीय, शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत समाधान — जिला प्रशासन आपके साथ है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=शनिवारीयजनतादरबार nis:value=शनिवारीयजनतादरबार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भूमिविवाद nis:value=भूमिविवाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनताकासमाधान nis:value=जनताकासमाधान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>
📍 रतनी फरीदपुर के जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का जिला पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा नेहालपुर, नोआवां एवं रघुनिचक सहित जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का पैदल स्थल निरीक्षण कर किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया।

🌾 खेतों में जलजमाव एवं संभावित फसल क्षति की ग्रामीणों द्वारा समस्या बताए जाने पर प्रभावित खेतों की समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी जी बताया कि 5-6 दिन तक जलजमाव से क्षति की समस्या नहीं है इसपर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि 5-6 दिनों के बाद भी जलजमाव बने रहने की स्थिति में जिला कृषि पदाधिकारी पुनः स्थल निरीक्षण कर फसल की स्थिति का आकलन करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

🚶‍♀️ जिला पदाधिकारी ने प्रभावित टोले का पैदल भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। टोला के ग्रामीणों द्वारा विद्युत एवं जलापूर्ति बाधित होने की समस्या बताए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

⚡ निर्देश के अनुपालन में आज ही दूसरे फीडर से विद्युत आपूर्ति कार्यालक अभियंता , विद्युत द्वारा बहाल कर दी गई है तथा पीएचईडी को पेयजल व्यवस्था कल तक बहाल करने का निर्देश दिया गया है।

🤝 हर परिस्थिति में जिला प्रशासन आपके साथ है—समस्याओं के त्वरित समाधान और जलजमाव से  प्रभावित लोगों के आवश्यक सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:value=जिलाप्रशासनजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रतनीफरीदपुर nis:value=रतनीफरीदपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जलजमाव nis:value=जलजमाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसानहित nis:value=किसानहित nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:value=विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद nis:enabled=true nis:link/>